Love Couple Jumped From The Roof, Situation Serious – Gorakhpur News

सतीश कुमार
2 Min Read


उनवल। खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात प्रेमी युगल ने घर की छत से कूदकर जान देने की कोशिश की। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 20 वर्षीय युवती का पिछले एक साल से संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली निवासी 22 वर्षीय युवक से प्रेम संबंध चल रहा है। शनिवार को विशाल युवती के गांव में एक तेहरी संस्कार में शामिल होने आया था। उस दौरान वह चोरी छिपे युवती के घर पहुंचा। जहां रात करीब 11 बजे दोनों मकान की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दिए। गिरने से दोनों की कमर और पीठ में गंभीर चोटें आईं है। जानकारी पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। इधर, चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच पुरानी जान-पहचान और बातचीत थी। युवती की शादी आगामी जून माह में किसी अन्य स्थान पर तय हो चुकी है। युवक उससे मिलने के लिए घर आया था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। खजनी थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment