Mahindra BE 6 पर ₹2 लाख तक का डिस्काउंट, 683KM रेंज वाली EV हुई और सस्ती


Mahindra इंडियन कार मार्केट में अपनी EVs को ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए मई 2025 में बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर कर रही है. छूट के साथ मिल रही Electric Cars की लिस्ट में Mahindra BE 6 का नाम शामिल है. कंपनी इसके MY2025 मॉडल्स पर कैश डिस्काउंट के रूप में ₹2 लाख तक की छूट ऑफर कर रही है. ये ऑफर सीमित स्टॉक तक ही उपलब्ध है और 31 मई 2026 तक वैलिड है.

कुछ डीलरशिप्स पर एक्सचेंज बोनस या एक्सेसरीज़ के साथ अतिरिक्त बेनिफिट्स भी मिल सकते हैं. MY2026 मॉडल्स पर डिस्काउंट कम या न के बराबर हो सकता है, इसलिए नई कार खरीदने सेस पहले डीलर से जानकारी जरूर लें. ये ऑफर BE 6 को और भी वैल्यू फॉर मनी बनाता है, क्योंकि ये मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में स्टाइलिश डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और लंबी रेंज के साथ आता है. आइए कीमत से लेकर इसकी रेंज डिटेल पर नज़र डालते हैं.

प्राइस डिटेल

Mahindra BE 6 की एक्स-शोरूम कीमत ₹18.90 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट के लिए ₹28.49 लाख तक जाती है. ऑन-रोड प्राइस (दिल्ली) लगभग ₹20-30 लाख के बीच हो सकती है. बैटरी और चार्जर ऑप्शन्स के अनुसार कीमतें ऊपर-नीचे होती हैं. MY2025 स्टॉक पर ₹2 लाख डिस्काउंट के बाद प्रभावी कीमत और आकर्षक हो जाती है.

डिजाइन और डायमेंशन

BE 6 का डिज़ाइन बहुत बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक है. इसमें C-शेप्ड LED DRLs, कूप-स्टाइल स्लोपिंग रूफलाइन, हिडन डोर हैंडल्स, डुअल स्पॉइलर्स, एयरो-फ्रेंडली 19-इंच अलॉय व्हील्स और फुल-लेंथ LED टेललाइट बार है. ये INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी है. इसकी लंबाई करीब 4371 mm, व्हीलबेस 2775 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 207 mm है. ये रोड पर ध्यान खींचती है और स्पोर्टी अपील देती है.

केबिन और कंफर्ट

केबिन प्रीमियम और टेक-लोडेड है. डुअल 12.3-इंच डिजिटल स्क्रीन्स, इल्यूमिनेटेड टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील (BE लोगो के साथ), पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बियंट लाइटिंग और हर्मन कार्डन 16-स्पीकर साउंड सिस्टम मिलता है. डोर हैंडल स्ट्रैप-स्टाइल हैं और केबिन स्पेसियस लगता है. हालांकि, रियर हेडरूम टॉल पैसेंजर्स के लिए थोड़ा टाइट हो सकता है. बूट स्पेस 455 लीटर है.

फीचर्स और सेफ्टी

BE 6 में लेवल-2 ADAS (एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग, ऑटो लेन चेंज), 360° कैमरा, ऑटो पार्क असिस्ट, वायरलेस चार्जिंग, OTA अपडेट्स, AR HUD और कनेक्टेड कार टेक शामिल हैं. ड्राइव मोड्स (Range, Everyday, Race) और बूस्ट बटन परफॉर्मेंस को कस्टमाइज करते हैं. साथ ही इसे 7 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESP, 360° कैमरा, TPMS और ISOFIX से लैस है.

बैटरी, मोटर और रेंज

इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन- 59 kWh (231 hp, 557 KM ARAI रेंज) और 79 kWh (282 hp, 683 KM ARAI रेंज) के साथ खरीदा जा सकता है. ग्राहक इसे रियर-व्हील ड्राइव और AWD ऑप्शन में खरीद सकते हैं. महिंद्रा बीई 6 मात्र 6.7 सेकेंड में 0-100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है. 175 kW DC फास्ट चार्जर से इसे मात्र 20 मिनट में 20-80% तक चार्ज किया जा सकता है.



Source link