Automobile

Mahindra Bolero: ₹7.99 लाख में देश की सबसे सस्ती डीजल SUV! कीमत, माइलेज और फीचर्स जानें

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 21, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Mahindra Bolero को देश की पॉपुलर और टिकाऊ SUV माना जाता है. ये गाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों, शहरों और ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए परफेक्ट है. बोलरो की मजबूत बॉडी, विश्वसनीय इंजन और व्यावहारिक डिजाइन इसे फैमिली, व्यावसायिक उपयोग और एडवेंचर लवर्स के बीच पसंदीदा बनाती है. कंपनी इसे देश की सबसे सस्ती डीजल SUV के रूप में बेचती है.

बोलरो की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट B8 के लिए 9.69 लाख रुपये तक जाती है. विभिन्न वेरिएंट्स जैसे B4, B6, B6(O) और B8 में फीचर्स के हिसाब से प्राइस डिफरेंस है. ये गाड़ी पेट्रोल या CNG ऑप्शन के बिना केवल डीजल में उपलब्ध है. अगर आप देश की सबसे सस्ती डीजल SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इसकी डिजाइन से लेकर माइलेज तक की डिटेल जान लीजिए.

डिजाइन डिटेल

बोलरो का डिज़ाइन बेहद रग्ड और क्लासिक है. लंबाई 3995 mm, चौड़ाई 1745 mm और ऊंचाई 1880 mm के साथ ये 4 मीटर के अंदर फिट होती है, जिससे टैक्स बेनिफिट भी मिलता है. बॉक्सी शेप, हाई ग्राउंड क्लियरेंस (लगभग 180 mm) और मजबूत मेटल बंपर इसे खराब सड़कों पर स्थिर बनाते हैं.

फ्रंट ग्रिल क्रोम एक्सेंट के साथ आकर्षक है, जबकि साइड क्लैडिंग और व्हील कैप्स इसे स्टाइलिश लुक देते हैं. हेडलैंप्स में स्टेटिक बेंडिंग फीचर हाई वेरिएंट्स में उपलब्ध है. कुल मिलाकर डिजाइन यूटिलिटेरियन है, जो लुक से ज्यादा परफॉर्मेंस पर फोकस करता है.

केबिन और कम्फर्ट

इंटीरियर स्पेसियस और प्रैक्टिकल है. 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में सेकंड रो और थर्ड रो में पर्याप्त जगह मिलती है. फैब्रिक या विनाइल अपहोल्स्ट्री, पावर स्टीयरिंग और एडजस्टेबल हेडरेस्ट कम्फर्ट बढ़ाते हैं. हाई वेरिएंट्स में 17.8 सीएम टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टियरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, USB चार्जिंग और डिजिटल क्लस्टर जैसे फीचर्स हैं. केबिन में AC, हीटर और रियर पार्किंग सेंसर्स सुविधा देते हैं. बूट स्पेस लगभग 384 लीटर है.

फीचर्स और सेफ्टी

बोलेरो में जरूरी फीचर्स दिए गए हैं. बेस में पावर स्टीयरिंग, ABS के साथ ABD और ड्यूल एयरबैग्स हैं. ऊपरी वेरिएंट्स में टचस्क्रीन, ब्लूटूथ, पावर विंडोज, सेंट्रल लॉकिंग, फॉग लैंप्स और रियर वॉशर-वाइपर शामिल हैं. माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी (इंजन स्टार्ट-स्टॉप) माइलेज सुधारती है. अन्य फीचर्स में स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर और इंजन इम्मोबिलाइज़र शामिल हैं।

इंजन और माइलेज

बोलरो में 1.5 लीटर mHawk75 टर्बो डीजल इंजन है, जो 75 bhp पावर और 210 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ये 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ रियर व्हील ड्राइव (RWD) है. इंजन लो-एंड टॉर्क के कारण लोडेड हालत में भी अच्छा परफॉर्म करता है. ARAI क्लेम्ड माइलेज लगभग 16.7 kmpl है. इंजन BS6 कंप्लायंट है और इसकी मेंटेनेंस कॉस्ट भी बेहद कम है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।