Mahindra Electric SUV Record: एक दिन में 600+ EV डिलीवरी, BE 6 और XEV 9e ने मचाया धमाल


Last Updated:

Mahindra ने EV मार्केट में बड़ा धमाका कर दिया है! कंपनी ने एक ही दिन में 600+ Electric SUVs डिलीवर कर नया रिकॉर्ड बना दिया. BE 6, XEV 9e और XEV 9S की जबरदस्त डिमांड ने Tata तक की टेंशन बढ़ा दी है. आखिर क्यों बढ़ रही है Mahindra EV की इतनी दीवानगी? जानिए पूरी कहानी…

ख़बरें फटाफट

देसी कंपनी का कमाल! एक दिन में बेच डाली 600 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारZoom

Mahindra XEV 9e

इंडियन ऑटो मार्केट में Electric Cars की मांग तेजी से बढ़ रही है. Mahindra इस सेगमेंट में काफी बेहतर कर रही है और कंपनी ने हाल ही में एक नया रिकॉर्ड बनाया है. इन्होंने 19 मार्च 2026 को एक ही दिन में 600 से अधिक अपनी इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी (Electric Origin SUVs) की डिलीवरी की है.

ये उपलब्धि न केवल महिंद्रा के लिए बल्कि पूरे भारतीय ईवी मार्केट के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है. कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी घोषणा की, जिसमें लिखा था कि हमने 600 से ज्यादा ई SUV को सिंगल डे में डिलीवर किया है. ये उपलब्धि महिंद्रा के इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में तेजी से बढ़ते विश्वास और मांग को दर्शाती है.

नवरात्रि के पहले दिन बना रिकॉर्ड

ये रिकॉर्ड डिलीवरी नवरात्रि के पहले दिन हुई, जो भारत में उत्सवों का समय होता है. महिंद्रा ने इस मौके पर ग्राहकों को नई गाड़ियां सौंपकर एक मजबूत त्योहारी शुरुआत की. कंपनी के अनुसार ये डिलीवरी पूरे भारत के विभिन्न डीलरशिप पर एक साथ हुई, जहां ग्राहक खुशी-खुशी अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लेकर घर लौटे. इस एक दिन की डिलीवरी कुछ अन्य प्रमुख ब्रांडों की मासिक ईवी सेल्स से भी अधिक है, जैसे कि हुंडई और किआ जैसी कंपनियों की पूरी महीने की EV सेल.

View this post on Instagram





Source link