Car Launch

16 KM माइलेज, सनरूफ और ADAS! इस 7-सीटर SUV को हाथों-हाथ खरीद रही जनता, मात्र ₹13.49 लाख में लाएं घर

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 13, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Mahindra इंडियन कार मार्केट में अपनी पॉपुलर SUVs के लिए जानी जाती है. कंपनी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है. पिछले महीने इन्होंने कुल 60,393 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इनकी कुल 41,108 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 47 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो लिस्ट में पहले नंबर पर Mahindra Scorpio है. वहीं, Mahindra Thar और Mahindra XUV 3XO की सेल में भी धमाकेदार बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा, XEV 9e, BE 6 और XUV400 की सेल में बड़ी कटौती देखने को मिली. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Mahindra Scorpio

सेल के मामले में पहले नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो है. पिछले महीने इस SUV की कुल 14,097 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 12,740 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 11 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.49 लाख से शुरू होकर ₹24.95 लाख तक जाती है.

ये रग्ड और कमांडिंग डिजाइन वाली लैडर-फ्रेम SUV है, जिसकी लंबाई 4662 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 187 मिमी है. इंटीरियर प्रीमियम लेदरेट सीट्स, स्पेसियस 6/7 सीटर लेआउट, डुअल-जोन AC, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स से लैस है. फीचर्स में Sony साउंड सिस्टम, वायरलेस कनेक्टिविटी, 360° कैमरा और टॉप वेरिएंट्स में ADAS शामिल हैं.

सेफ्टी के मामले में यह 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग प्राप्त है, जिसमें 6 एयरबैग्स, ESP, ABS, TPMS और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इंजन विकल्पों में 2.0L टर्बो पेट्रोल (200 PS) और 2.2L डीजल (130-172 PS) उपलब्ध हैं, जो 6-स्पीड मैनुअल/ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और RWD/4WD के साथ आते हैं. माइलेज पेट्रोल में लगभग 12 kmpl और डीजल में 15-16 kmpl (ARAI) है.

Mahindra Thar

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर महिंद्रा थार है. पिछले महीने इसकी कुल 10,669 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 9,542 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 12 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra XUV 3X0

लिस्ट में तीसरे नंबर पर महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ है. जून 2026 में इस SUV को कुल 10,063 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 7,089 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 42 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra XUV 7XO

सेल के मामले में चौथे नंबर पर एक्सयूवी 7एक्सओ का नाम है. पिछले महीने इसकी कुल 9,244 यूनिट सेल की गई हैं. इस 7-सीटर को लॉन्च हुए अभी एक साल भी नहीं हुआ है. इस हिसाब से इसकी सेल काफी बेहतर मानी जा सकती है.

Mahindra Bolero

बिक्री में उछाल के दम पर महिंद्रा बोलेरो ने टॉप-5 की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 9,115 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 7,478 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 22 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने XEV 9S की 4,018 यूनिट, XEV 9e की 2,006 यूनिट, BE 6 की 1,150 यूनिट और XUV400 की मात्र 31 यूनिट बिकी हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।