Automobile

Mahindra Sales April 2026: Scorpio बनी नंबर-1, Thar और XUV 7XO की शानदार डिमांड

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 13, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Mahindra इंडियन कार मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए मौजूदा समय में देश की तीसरी सबसे बड़ी कार कंपनी है. मारुति और टाटा के बाद इसने अप्रैल 2026 में सबसे ज्यादा गाड़ियां सेल की हैं. पिछले महीने महिंद्रा की कुल 56,331 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 53,330 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 7.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो सालाना स्तर पर बिक्री घटने के बावजूद भी Mahindra Scorpio/N कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. इसके अलावा, Bolero और XUV 7XO जैसी गाड़ियों की मांग बढ़ी है. वहीं, Thar और XUV 3XO जैसी गाड़ियों को कम ग्राहक मिले हैं. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Mahindra Scorpio/N

सेल के मामले में पहले नंबर पर Scorpio/N है. पिछले महीने इसकी कुल 14,719 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 15,534 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 5.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. ये एक दमदार 7-सीटर SUV है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹13.49 लाख से शुरू होती है.

इसका डिज़ाइन बोल्ड फ्रंट ग्रिल, LED हेडलैंप और मजबूत रोड प्रेज़ेंस के साथ काफी आकर्षक लगता है. अंदर डुअल-टोन इंटीरियर, बड़ी टचस्क्रीन, Sony साउंड सिस्टम, सनरूफ और कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ESC, ABS और 5-स्टार Global NCAP रेटिंग दी गई है. इसमें 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L डीजल इंजन ऑप्शन मिलते हैं. इसका माइलेज लगभग 12 से 16 kmpl तक है.

Mahindra Thar/Roxx

लिस्ट में दूसरे नंबर पर थार है. अप्रैल 2026 में इसकी कुल 10,459 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा पिछले साल इसी महीने बिकी कुल 10,703 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 2.28 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Mahindra Bolero

बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर बोलेरो/बोलेरो नियो है. पिछले महीने इसकी कुल 8917 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 8380 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 6.41 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra XUV 7XO

सेल के मामले में चौथे नंबर पर एक्सयूवी 7एक्सओ है. पिछले महीने इसको कुल 8630 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 6811 यूनिट के मुकाबले सालना स्तर पर आई 26.71 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra XUV 3XO/EV

सेल में मामूली गिरावट के बावजूद भी XUV 3XO/EV ने टॉप-5 की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 7517 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 7568 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 0.67 प्रतिशत की न के बराबर गिरावट को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने XEV 9s की 3242 यूनिट, XEV 9e की 1611 यूनिट, BE 6 की 1170 यूनिट और XUV 400 की मात्र 66 यूनिट बिकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।