Automobile

Mahindra Sales March 2026: Scorpio बनी नंबर-1, Thar-Bolero की शानदार ग्रोथ

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 14, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Mahindra इंडियन मार्केट में अपनी SUVs के लिए जानी जाती है. कंपनी अपनी पॉपुलर कारों के दम पर लगातार बेहतर सेल कर रही है. पिछले महीने भी यही देखने को मिला. कंपनी ने मार्च 2026 में कुल 60,272 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 48,048 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दिखाता है.

कंपनी की सेल्स चार्ज पर नज़र डालें, तो सेल के मामले में Mahindra Scorpio पहले स्थान पर रही. वहीं, Mahindra Thar और Bolero की सेल में भी बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा, Mahindra XUV 400 कंपनी की एकमात्र कार है जिसकी सेल सालाना स्तर पर घटी है. आइए कंपनी की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Mahindra Scorpio

लिस्ट में पहले नंबर पर Scorpio/Scopio N है. पिछले महीने इस पावरफुल SUV को कुल 14,578 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 13,913 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की एक्स-शोरूम ₹13.49 लाख से शुरू होकर ₹24.95 लाख तक जाती है. ये बोल्ड और आक्रामक डिजाइन वाली 7-सीटर SUV है, जिसमें मस्कुलर लुक, LED लाइट्स और बड़ा ग्रिल है. इंटीरियर प्रीमियम है, जिसमें लेदरेट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम, डुअल-जोन AC और एड्रेनोएक्स कनेक्टेड टेक है. फीचर्स में 360° कैमरा, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड सीट्स और लार्ज टचस्क्रीन शामिल हैं.

सेफ्टी में 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग, 6 एयरबैग्स, ESC, हिल डिसेंट और 360° कैमरा है. इंजन ऑप्शन में 2.0L टर्बो पेट्रोल (203 PS) और 2.2L डीजल (172-175 PS/400 Nm), मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ 4×4 उपलब्ध है. माइलेज ARAI के अनुसार 12-16 kmpl तक है. ये काफी पावरफुल और अच्छे रोड प्रजेंस वाली SUV है.

Mahindra Thar

सेल के मामले में दूसरे नंबर पर महिंद्रा थार है. पिछले महीने इस ऑफरोड SUV को 10,872 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 8936 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra Bolero

बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर बोलेरो है. मार्च 2026 में इसको कुल 9788 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 8031 यूनिट के मुकाबले सालना स्तर पर आई 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra XUV 7XO

सेल के मामले में चौथे नंबर पर एक्सयूवी 7एक्सओ है. इस 7-सीटर SUV को पिछले महीने 9210 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2026 में बिकी इसकी कुल 9112 यूनिट के मुकाबले मासिक स्तर पर आई 1 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra XUV 3XO

धमाकेदार बढ़ोतरी की दम पर एक्सयूवी 3एक्सओ ने कंपनी की टॉप-5 कारों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 9199 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 7055 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 30 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने XUV 9s की 3254 यूनिट, XEV 9e की 1,759 यूनिट, BE 6 की 1,495 यूनिट और XUV 400 की मात्र 117 यूनिट बिकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।