Automobile

Mahindra Scorpio के बढ़े दाम! ₹29 हजार तक महंगी हो गई SUV, जानिए नई कीमत

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 15, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Mahindra Scorpio N पहले के मुकाबले महंगी हो गई है. इसकी कीमत में औसतन 1.6 परसेंट तक की हाइक की गई है, जो 6 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गई है. बढ़ोतरी का मुख्य कारण कच्चे माल (स्टील, प्रीशियस मेटल्स), लॉजिस्टिक्स और इनपुट कॉस्ट में वृद्धि है. Scorpio Classic की नई एक्स-शोरूम कीमतें अब ₹13.00 लाख से शुरू होकर ₹17.00 लाख तक जाती हैं.

पहले की तुलना में बेस मॉडल पर लगभग 32,000 रुपये महंगा हो गया है और टॉप वेरिएंट पर थोड़ी अधिक बढ़ोतरी हुई है. ये प्राइस हाइक लगातार बढ़ रहे कॉस्ट प्रेशर के कारण महिंद्रा की कई SUV पर लागू हुई है. ग्राहकों को अब जल्दी बुकिंग करने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि आगे और बढ़ोतरी संभव है. अगर खरीदने का प्लान है, तो इसकी डिजाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर नजर डाल लीजिए.

डिजाइन और इंटीरियर

Mahindra Scorpio Classic का डिज़ाइन क्लासिक बॉक्सी और रग्ड है, जो ऑफ-रोडिंग और टफ टेरेंस के लिए परफेक्ट है. इसमें बड़ा ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, LED टेललाइट्स, बॉडी क्लैडिंग और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस (209 mm) है. लंबाई 4456 mm, चौड़ाई 1820 mm और हाइट 1995 mm के साथ ये मस्कुलर लुक देती है. साइड प्रोफाइल मजबूत और पारंपरिक Scorpio स्टाइल को बनाए रखता है, जो शहर और गांव दोनों में सूट करता है.

इंटीरियर स्पेशियस और प्रैक्टिकल है. बेज थीम के साथ फॉक्स वुडन इंसर्ट्स प्रीमियम फील देते हैं. 7 या 9 सीटर ऑप्शन उपलब्ध है, जिसमें अच्छी लेग रूम, हेड रूम और शोल्डर स्पेस मिलती है. बेस वेरिएंट में मैनुअल AC और सिंपल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जबकि टॉप S11 में क्लाइमेट कंट्रोल और बेहतर क्वालिटी मैटेरियल्स हैं. कैप्टन सीट्स वाले वेरिएंट में कम्फर्ट लेवल और बढ़ जाता है.

फीचर्स और सेफ्टी

Scorpio Classic के फीचर्स में बैलेंस है. बेस S वेरिएंट में मैनुअल AC, पावर विंडोज, स्टियरिंग एडजस्टमेंट और बेसिक कंफर्ट फीचर्स हैं. S11 टॉप वेरिएंट में टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, रियर कैमरा, अलॉय व्हील्स, क्रूज कंट्रोल (कुछ वेरिएंट में) और रियर AC वेंट्स मिलते हैं. ये कोई लग्जरी SUV नहीं है, बल्कि प्रैक्टिकल और टफ यूज के लिए बनी है.

सेफ्टी फीचर्स में डुअल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स, हिल असिस्ट, ओवरस्पीड वॉर्निंग और इंजन इम्मोबिलाइजर शामिल हैं. टॉप वेरिएंट में रियर कैमरा और अतिरिक्त सेफ्टी अलर्ट्स हैं. हालांकि, ग्लोबल NCAP टेस्ट में स्कोर सीमित है, लेकिन भारतीय रोड कंडीशंस और बिल्ड क्वालिटी के हिसाब से ये रिलायबल मानी जाती है.

इंजन और माइलेज

स्कॉर्पियो क्लासिक में 2.2-लीटर mHawk टर्बो डीजल इंजन है, जो 130 bhp पावर और 300 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ये 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सेटअप में आता है. खासकर हाईवे और लोडेड कंडीशन में परफॉर्मेंस मजबूत है. ARAI माइलेज 14.44 kmpl के आसपास है, जबकि रियल-वर्ल्ड यूज में 12-15 kmpl मिल सकता है. ये 60 लीटर फ्यूल टैंक के साथ लंबी रेंज देती है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।