Automobile

Mahindra Thar Roxx ATV: सेना के लिए तैयार नई टैक्टिकल SUV, जानें फीचर्स और ताकत

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 6, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Mahindra ने अपनी पॉपुलर कार Thar Roxx को एक खतरनाक मिलिट्री ATV में बदल दिया है, जिसे खास तौर पर आर्मी और स्पेशल फोर्सेस के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें गन माउंट, 4WD, अंडरबॉडी प्रोटेक्शन और कई मिशन-ग्रेड फीचर्स मिलते हैं. ये SUV लग्जरी नहीं, बल्कि एक्सट्रीम कंडीशंस में ऑपरेशन के लिए बनाई गई है. जानिए आखिर ये नई Mahindra ATV कितनी दमदार है और इसमें क्या खास है.

ख़बरें फटाफट

Mahindra Thar Roxx बनी मिलिट्री मशीन! फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरानZoom

Mahindra Thar Roxx ATV पेश की गई है.

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने हाल ही में महिंद्रा थार रोक्स पर आधारित एक नया ऑल-टेरेन व्हीकल (ATV) पेश किया है. ये SUV विशेष रूप से देश के सुरक्षा बलों और स्पेशल फोर्सेस की जरूरतों को ध्यान में रखकर डेवलप की गई है. महिंद्रा डिफेंस द्वारा रक्षा त्रिवेणी संगम में शोकेस किया गया ये ATV, थार रोक्स के मजबूत प्लेटफॉर्म को टैक्टिकल और मिशन-ग्रेड अपडेट के साथ तैयार किया गया है.

ये कार सिविलियन लग्जरी को हटाकर प्योर ऑपरेशनल कैपेबिलिटी पर फोकस करती है. इसमें मिशन-ग्रेड प्रोटेक्शन, गन माउंट, पूरा अंडरबॉडी प्रोटेक्शन, विंडशील्ड प्रोटेक्टर, फ्रंट विंच और टो हुक जैसे फीचर्स दिए गए हैं. टैंडम टायर कैरियर और जेरीकैन होल्डर्स भी इसकी ऑफ-रोड और लॉजिस्टिक कैपेसिटी को बढ़ाते हैं. आनंद महिंद्रा ने इसे महिंद्रा की DNA—रेजिलिएंस, एडाप्टेबिलिटी और कहीं भी पहुंचने की क्षमता का प्रतीक बताया है. ये वाहन आम जनता के लिए नहीं बल्कि आर्म्ड फोर्सेस के लिए बनाया गया है. आइए इसकी डिज़ाइन से लेकर परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिज़ाइन और इंटीरियर

7-स्लेट ग्रिल, राउंड हेडलाइट्स और C-शेप LED DRLs के साथ ATV का फ्रंट थार रोक्स जैसा ही है. एडिशनल ऑक्सिलरी लाइट्स और रिवाइज्ड बंपर ऑफ-रोड एडवेंचर्स के लिए मदद करते हैं. साइड में सभी डोर पैनल्स और रूफ को रोल केज से रिप्लेस किया गया है. ऑल-टेरेन टायर्स, साइड स्टेप्स और रॉक स्लाइडर्स दिए गए हैं. रियर में हाफ साइड-ओपनिंग टेलगेट, स्पेयर व्हील, जेरीकैन और वर्टिकली स्टैक्ड LED टेललाइट्स हैं.

पूरा वाहन मिलिट्री-ग्रेड मॉडिफिकेशन्स से भरा है. इंटीरियर को जानबूझकर मिनिमलिस्ट और बेयरबोन रखा गया है. 4-सीटर केबिन में कोई अतिरिक्त लग्जरी या सॉफ्ट टच नहीं है. फोकस पूरी तरह मिशन यूटिलिटी पर है, जिससे वजन कम हो और ड्यूरेबिलिटी बढ़े.

फीचर्स और सेफ्टी

मेन फीचर्स में गन माउंट, फ्रंट विंच, अंडरबॉडी प्रोटेक्शन, विंडशील्ड प्रोटेक्टर, टो हुक, टैंडम टायर कैरियर और जेरीकैन होल्डर्स शामिल हैं. एयरड्रॉप रेडी सेटअप भी होने की संभावना है, जो इसे स्पेशल ऑपरेशंस के लिए परफेक्ट बनाता है. सेफ्टी के लिए इसे मिशन-ग्रेड प्रोटेक्शन, रोल केज और पूरा अंडरबॉडी शील्डिंग सेफ्टी को प्राथमिकता देती है. ये वाहन एक्सट्रीम कंडीशंस में सर्वाइवेबिलिटी के लिए बनाया गया है.

इंजन और परफॉरमेंस

अभी इंजन डिटेल्स ऑफिशियली नहीं बताई गई हैं, लेकिन ये थार रोक्स के प्लेटफॉर्म पर आधारित है. संभावित ऑप्शंस में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (177 PS / 380 Nm) या 2.2-लीटर डीजल (175 PS / 400 Nm तक) इंजन हो सकते हैं. 4WD सिस्टम के साथ 6-स्पीड MT/AT गियरबॉक्स ऑफ-रोड परफॉरमेंस को मजबूत बनाएगा.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।