Automobile

Mahindra Vision.S से लेकर Renault Bridger तक, मार्केट में धमाकेदार एंट्री मारेंगी ये ऑफ रोडिंग SUV

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 27, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

भारत में रग्ड और ऑफ-रोडिंग SUVs का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. अब मार्केट में बड़ा धमाका होने वाला है. JSW की 1000KM रेंज वाली हाइब्रिड SUV, Mahindra Vision S का ‘देसी डिफेंडर’ अवतार और Renault Bridger का दमदार लुक. ये तीनों SUV आने वाले समय में गेम बदल सकती हैं. अगर आप एडवेंचर और पावरफुल ड्राइविंग के शौकीन हैं, तो ये खबर मिस मत कीजिए.

ख़बरें फटाफट

मार्केट में धमाकेदार एंट्री मारेंगी ये ऑफ रोडिंग SUV, देखिए लिस्टZoom

Mahindra Vision S (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इंडियन ऑटो मार्केट में इन दिनों रफ-एंड-टफ और ऑफ-रोडिंग क्षमता वाली रग्ड एसयूवी (Rugged SUV) की मांग तेजी से बढ़ रही है. भारतीय ग्राहक अब ऐसी गाड़ियों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो न केवल शहर की सड़कों पर आरामदायक हों, बल्कि पथरीले रास्तों और एडवेंचर ट्रिप्स पर भी बेहतरीन प्रदर्शन करें.

इस बढ़ते रुझान को देखते हुए प्रमुख कार निर्माता कंपनियां अपनी नई तकनीक और डिजाइन वाली एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में हैं. आने वाले समय में बाजार में हाइब्रिड तकनीक, रग्ड लुक्स और प्रीमियम फीचर्स का एक नया मेल देखने को मिलेगा, जो न केवल ड्राइविंग अनुभव को बदलेगा बल्कि भारतीय सड़कों पर एक नई पहचान भी कायम करेगा. आइए, इन अपकमिंग कारों के बारे में जानते हैं.

JSW plug-in hybrid SUV

जेएसडब्ल्यू (JSW) ग्रुप इंडियन मार्केट में अपनी पहली रग्ड प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी लॉन्च करने के लिए तैयार है, जो मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पॉपुलर Jetour T2 पर आधारित होगी. ये एसयूवी अपनी बॉक्सी डिजाइन और 381 हॉर्सपावर की दमदार ताकत के साथ बाजार में एक बड़ी हलचल मचाने वाली है.

इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 26.7kWh की बैटरी दी गई है, जो अकेले इलेक्ट्रिक मोड पर लगभग 139 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है. कुल मिलाकर ये हाइब्रिड सिस्टम 1,000 किलोमीटर से अधिक की रेंज प्रदान कर सकता है, जो इसे लंबी दूरी की यात्राओं के लिए परफेक्ट बनाता है.

Mahindra Vision.S

महिंद्रा अपनी नई विजन एस (Mahindra Vision S) एसयूवी पर काम कर रहा है, जिसे ‘देसी डिफेंडर’ के रूप में भी देखा जा रहा है. ये कॉम्पैक्ट एसयूवी महिंद्रा के नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसमें बोलेरो जैसी रग्डनेस के साथ-साथ मॉडर्न फीचर्स जैसे फ्लश डोर हैंडल्स और एडवांस्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. विजन एस को विशेष रूप से उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो कम कीमत में एक दमदार ऑफ-रोडर की तलाश में हैं. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹10 लाख से कम होने वाली है.

Renault Bridger

रेनो अपनी नई रग्ड एसयूवी ‘ब्रिजर’ (Renault Bridger) के साथ इस सेगमेंट में नया कंपटीशन पेश करने जा रही है. रेनो ब्रिजर को डस्टर के नीचे वाले सेगमेंट में रखा जाएगा और इसे डस्टर के ही प्लेटफॉर्म (RGMP) पर तैयार किया गया है. ब्रिजर की सबसे बड़ी खासियत इसका मस्कुलर लुक और टेलगेट पर माउंटेड स्पेयर व्हील है, जो इसे पारंपरिक एसयूवी वाला अंदाज देता है. इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ-साथ भविष्य में एक इलेक्ट्रिक वर्जन (Bridger EV) भी पेश किए जाने की योजना है.

ब्रिजर के इंटीरियर में पर्याप्त स्पेस और रग्ड फिनिश मिलने की उम्मीद है, जो इसे मिडिल क्ला फैमिली के बीच लोकप्रिय बना सकता है. ये तीनों ही एसयूवी अपनी खासियत- JSW की हाइब्रिड पावर, महिंद्रा की रग्ड लेगेसी और रेनो की किफायती मजबूती के जरिए भारतीय कार बाजार में ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर के शौकीनों के लिए बेहतरीन विकल्प बनकर उभरेंगी. इन गाड़ियों का इंतजार 2027 तक खत्म होने की संभावना है, जो भारतीय सड़कों पर एसयूवी के स्टैंडर्ड को एक नए स्तर पर ले जाएंगी.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।