Automobile

Mahindra XUV 7XO ने बनाया रिकॉर्ड! 3 महीने में 20,000 डिलीवरी, कीमत और डिमांड जानें

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 14, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Mahindra ने अपनी प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में एक नया रिकॉर्ड बनाया है. कंपनी की नई लॉन्च हुई महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ (XUV 7XO) की डिलीवरी मात्र तीन महीनों में 20,000 यूनिट्स से अधिक पहुंच गई है. ये उपलब्धि भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कंपनी की मजबूत पकड़ और उपभोक्ताओं के भरोसे को दर्शाती है. जनवरी 2026 में लॉन्च के बाद से इस मॉडल की मांग लगातार बढ़ रही है, जो महिंद्रा की एसयूवी लाइनअप को और मजबूत बनाती है.

Mahindra XUV 7XO दरअसल एक्सयूवी700 का फेसलिफ्ट वर्जन है, जिसे कंपनी ने जनवरी 2026 में पेश किया था. लॉन्च के समय इसे आकर्षक इंट्रोडक्टरी प्राइस पर पेश किया गया, जो बेस वेरिएंट एएक्स (AX) पेट्रोल मैनुअल के लिए मात्र 13.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. टॉप वेरिएंट्स में ये 24 लाख रुपये के आसपास जाती है.

नहीं बढ़ेगी कीमत

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि पहले 40,000 कस्टमर डिलीवरी तक ये इंट्रोडक्टरी प्राइस प्रभावी रहेंगी. हाल ही में महिंद्रा ने अपनी आईसीई (इंटरनल कॉम्बस्शन इंजन) एसयूवी रेंज में 2.5 प्रतिशत तक की प्राइस हाइक की घोषणा की थी, लेकिन एक्सयूवी 7एक्सओ को इस बढ़ोतरी से बचाया गया है. पहले 40,000 बुकिंग्स या डिलीवरी तक पुरानी कीमत बरकरार रहेगी, जिससे शुरुआती खरीदारों को फायदा मिल रहा है.

दनादन हो रही सेल

सेल्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी 2026 में डिलीवरी शुरू होने के पहले महीने में ही 10,133 यूनिट्स बिकीं. फरवरी में ये आंकड़ा 9,112 यूनिट्स रहा, जबकि मार्च 2026 में 9,210 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई. कुल मिलाकर तीन महीनों में लगभग 28,455 यूनिट्स की रिटेल सेल्स हुई, जिसमें 20,000 डिलीवरी का माइलस्टोन जल्द ही पार कर लिया गया.

ये प्रदर्शन इसलिए भी सराहनीय है, क्योंकि शुरुआती महीनों में केवल हाई-एंड वेरिएंट्स (AX7, AX7 Tech और AX7 L) की ही डिलीवरी हो रही थी, जिनकी कीमत 20 लाख रुपये से ऊपर है. अब अप्रैल से लोअर और मिड वेरिएंट्स (AX, AX3, AX5) की डिलीवरी शुरू हो रही है, जिससे मांग और बढ़ने की उम्मीद है.

फीचर्स और स्फेसिफिकेशन

एक्सयूवी 7एक्सओ में कई नई टेक्नोलॉजी और फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे सेगमेंट में अलग पहचान देते हैं. इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), पैनोरमिक सनरूफ, प्रीमियम इंटीरियर, पावरफुल पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन्स शामिल हैं. 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ ये फैमिली यूज के लिए परफेक्ट है. महिंद्रा ने XUV700 के 3 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचने वाले रिकॉर्ड को आगे बढ़ाते हुए इस नए मॉडल को लॉन्च किया, जो अब XUV700 की सफलता पर नई इमारत खड़ी कर रहा है.

XUV 7XO मार्केट में टाटा सफारी, हुंडई अल्काजार और एमजी हेक्टर प्लस जैसे कॉम्पिटिटर्स को टक्कर दे रही है. कंपनी की चाकन प्लांट में उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजनाएं भी चल रही हैं, ताकि बढ़ती डिमांड को पूरा किया जा सके. बुकिंग्स की बात करें, तो लॉन्च के समय एक्सयूवी 7एक्सओ और अन्य मॉडल्स के साथ 93,000 से ज्यादा बुकिंग्स दर्ज हुई थीं, जिनकी वैल्यू 20,500 करोड़ रुपये से अधिक है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।