Automobile

Mahindra XUV 7XO vs Hyundai Alcazar: कौन है बेहतर 7-सीटर SUV? फीचर्स, माइलेज और सेफ्टी तुलना

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 25, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Mahindra XUV 7XO (XUV700 का फेसलिफ्ट) और Hyundai Alcazar दोनों ही भारतीय बाजार में पॉपुलर 7-सीटर फैमिली SUV हैं. ये दोनों स्पेस, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में मजबूत दावेदार हैं. XUV 7XO की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹13.66 लाख से शुरू होती है, जबकि अल्कज़ार की ₹14.50 लाख से.

टॉप वेरिएंट्स में XUV 7XO को ₹24 लाख तक और अल्कज़ार ₹21 लाख के आसपास तक जाती है. XUV 7XO पावर और सेफ्टी में आगे है. वहीं अल्कज़ार रिफाइंडनेस, माइलेज और वैल्यू-फॉर-मनी में बेहतर है. फैमिली यूज, हाईवे ट्रिप्स या सिटी ड्राइविंग के लिए दोनों अच्छे विकल्प हैं. आइए इसकी डिजाइन से लेकर इंजन और माइलेज तक की डिटेल पर नज़र डालते हैं.

डिजाइन डिटेल

XUV 7XO का डिज़ाइन बोल्ड और मस्कुलर है. नया फ्रंट ग्रिल, LED DRLs, कनेक्टेड टेललाइट्स और बड़े व्हील्स इसे रोड पर दबदबा देते हैं. इसका साइज़ बड़ा है, जो बेहतर प्रेजेंस देता है. अलकाजर का लुक ज्यादा प्रीमियम और स्लीक है. Hyundai की सिग्नेचर लाइटिंग, क्रोम एलिमेंट्स और स्मूथ लाइन्स के साथ आती है. अल्कज़ार थोड़ी कॉम्पैक्ट लगती है, लेकिन एलिगेंट अपील रखती है. XUV 7XO एडवेंचरस लुक पसंद करने वालों के लिए बेहतर है, जबकि अल्कज़ार उनको सूट करेगी, जो सॉफ्ट और फैमिली-ओरिएंटेड स्टाइल चाहते हैं.

केबिन और कम्फर्ट

दोनों ही प्रीमियम इंटीरियर के साथ आती हैं. XUV 7XO में डुअल 10.25-इंच स्क्रीन्स, वेंटिलेटेड सीट्स (फ्रंट + सेकंड रो), पैनोरमिक सनरूफ और हाई क्वालिटी मटेरियल हैं. स्पेस बहुत अच्छा है, थर्ड रो भी एडल्ट्स के लिए इस्तेमाल लायक है. अल्कज़ार का केबिन रिफाइंड और लग्ज़रियस है. बेहतर फिट-फिनिश, सॉफ्ट-टच मैटेरियल्स, एंबियंट लाइटिंग और आरामदायक सीटिंग है. अल्कज़ार में 6-सीटर ऑप्शन (कैप्टेन सीट्स) उपलब्ध है, जो फैमिली के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल है. XUV 7XO स्पेस और प्रैक्टिकलिटी में आगे है, अल्कज़ार कम्फर्ट और लग्ज़री फील में बेहतर है.

फीचर्स और सेफ्टी

XUV 7XO में लेवल-2 ADAS, 540° कैमरा, हाई-एंड ऑडियो, वायरलेस चार्जिंग, डुअल जोन क्लाइमेट और कई कनेक्टेड कार टेक हैं. अल्कज़ार भी फीचर लोडेड है. पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, Bose ऑडियो (टॉप वेरिएंट्स में), 360° कैमरा, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले और स्मार्ट सेंस सेफ्टी सूट है. अल्कज़ार का यूजर इंटरफेस ज्यादा इंट्यूटिव लगता है. दोनों में मॉडर्न फीचर्स भरपूर हैं, लेकिन XUV 7XO कुछ ज्यादा एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस देती है.

सेफ्टी की बात करें, तो XUV 7XO ने Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है. इसमें 7 एयरबैग्स, मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और एडवांस्ड ADAS हैं. अल्कज़ार में 6 एयरबैग्स, हुंडई स्मार्टसेंस (ADAS), ABS, EBD और अच्छे सेफ्टी फीचर्स हैं, लेकिन NCAP टेस्ट में XUV 7XO के मुकाबले थोड़ा पीछे माना जाता है. सेफ्टी प्राथमिकता होने पर XUV 7XO बेहतर विकल्प है.

इंजन और माइलेज

Mahindra XUV 7XO पावरफुल इंजन ऑप्शन्स के साथ आती है. इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 200 bhp पावर और 380 Nm टॉर्क देता है, जबकि 2.2 लीटर डीजल इंजन 182 bhp पावर के साथ 450 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. डीजल वेरिएंट में AWD का ऑप्शन भी उपलब्ध है. ये SUV हाईवे पर ओवरटेकिंग और लंबी ड्राइव के लिए बहुत मजेदार और पावरफुल है. ARAI के अनुसार पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज लगभग 13-17 kmpl और डीजल का 15-17 kmpl के आसपास है.

दूसरी ओर, Hyundai Alcazar ज्यादा रिफाइंड और फ्यूल एफिशिएंट इंजन ऑफर करती है. इसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 157 bhp पावर देता है, जबकि 1.5 लीटर डीजल इंजन 115 bhp पावर और 250 Nm टॉर्क के साथ आता है. अल्कज़ार सिटी ड्राइविंग और डेली यूज में ज्यादा स्मूथ और आरामदायक महसूस होता है. ये बेहतर माइलेज देती है. पेट्रोल में लगभग 17.5 kmpl और डीजल में 18-20.4 kmpl (ARAI) तक माइलेज मिलता है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।