Mahoba: कोल्ड ड्रिंक को लेकर हुआ विवाद, दंपती ने फंदा लगाकर दी जान, पिता बोले- देर रात हुई थी बहस, जांच शुरू

Jrs Computer
1 Min Read

Mahoba ! जिले में कोतवाली चरखारी के चिंतेपुरा में शुक्रवार रात कोल्ड ड्रिंक लाने को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नि ने फंदा लगाकर जान दे दी। चिंतेपुरा निवासी सुरेंद्र कुमार अहिरवार के बेटे धीरेंद्र ने दो माह पूर्व 11 मार्च को चांदो निवासी अजय कुमार की बेटी सोनिया से लव मैरिज की थी।

मृतक धीरेंद्र के पिता ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे धीरेंद्र कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर अपने कमरे में पहुंचा, तो किसी बात पर पति-पत्नि में विवाद हो गया। पत्नी सोनिया ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल फेंक दी। इससे नाराज होकर पति घर के ऊपर वाले कमरे में चला गया और फंदा लगा जान दे दी।

जांच में जुटी है पुलिस
जब पत्नी सोनिया वहां पहुंची, तो पति को फंदे पर लटकता देख घर वालों को बुलाने नीचे आई।  जब परिजन और पड़ोसी धीरेंद्र को देखने ऊपर गए। तभी सोनिया ने घर में नीचे के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। एक साथ दो मौतों से कस्बे में सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, नायब तहसीलदार आलोक मिश्रा ने मौके पर पहुंच जांच की।

Share This Article
Jrs Computer सेंटर है। वर्तमान में AmanShantiNews.com में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और Sports की खबरें कवर करते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2020 में अमन शांति न्यूज से हुई थी। Sports,Business,Technology आदि संबंधी खबरों में दिलचस्पी है।
Leave a Comment