Makar Weekly Horoscope 2026: पुराने मुद्दों का निकलेगा समाधान, मकर राशि के लिए शुभ रहेगा सप्ताह

सतीश कुमार
3 Min Read


Makar Weekly Horoscope 26 January to 1 February 2026: मकर राशि के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ और फलदायक रहेगा. सौभाग्य और प्रयास से विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिलेगी. पुराने मुद्दों का समाधान निकलने से राहत मिलेगी. धन और कारोबार में लाभ के अवसर बनेंगे. परिवार, रिश्ते और प्रेम जीवन में अनुकूलता रहेगी. ऑफिस और कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा. धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों में भाग लेने का समय उत्तम है. मकर राशि वाले ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेश श्रीमाली जी से जानें 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक अपना साप्ताहिक राशिफल.

करियर-कारोबार- वीक स्टार्टिंग सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आपको विभिन्न क्षेत्रों में मनचाही सफलता मिलती हुई नजर आएगी. लंबे समय से चली समस्या का समाधान निकल आने से आप राहत की सांस लेंगे. एंप्लॉयड पर्सन को कोवर्कर्स और सीनियर से मनचाहा सहयोग और समर्थन मिलेगा. आपके भीतर योजना बनाकर कार्य करने की प्रवृत्ति रहेगी.

प्रेम जीवन- रिश्ते-नाते की दृष्टि से आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है. अपोजिट जेंडर के प्रति आपका अट्रैक्शन बढ़ सकता है. प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी. लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर मिलेंगे. मैरिड लाइफ सुखमय बनी रहेगी.

कारोबार- आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. बिजनेसमैन के लिए यह समय उत्तम साबित होगा और वे मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे. फॉरेन बिजनेसमैन को विशेष लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे.

सामाजिक जीवन- फ्रेंड्स और रिलेटिव का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा. पॉलिटिशियन से नजदीकियां बढ़ेंगी. प्रॉपर्टी आदि से जुड़े मामलों का बातचीत के जरिए समाधान निकलेगा. कोर्ट-कचहरी में यदि आपका कोई मामला लम्बित है, तो उसमें फैसला आपके हक में आ सकता है.

पारिवारिक जीवन- मकर राशि के लिए इस सप्ताह पारिवारिक जीवन अत्यंत अनुकूल रहेगा. रिश्ते-नाते मजबूत रहेंगे और घर में सुख-शांति बनी रहेगी. फ्रेंड्स और रिलेटिव का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे किसी भी पुराने मतभेद या विवाद का समाधान आसान हो जाएगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment