Makar Weekly Rashifal 01 March to 07 March 2026: मार्च का पहला सप्ताह आपके जीवन में नए अवसर और चुनौतियां दोनों लेकर आने वाला है. चाहे करियर की दिशा में बदलाव हो, व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार की आवश्यकता हो या मानसिक शांति पाने का समय, इस सप्ताह हर राशि के जातकों के लिए कुछ खास संदेश हैं.
हमारी विस्तृत साप्ताहिक राशिफल गाइड में जानें कि कैसे इस सप्ताह आपके प्रयास रंग लाएंगे, जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से इस सप्ताह किस दिशा में ध्यान दें और कौन से उपाय अपनाकर आप भाग्य का सहारा पा सकते हैं. शुभ अंक, रंग और सरल उपायों के साथ, यह राशिफल आपको हर क्षेत्र में संतुलन और सफलता पाने में मदद करेगा.
मकर
- मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह व्यावसायिक और व्यक्तिगत दृष्टि से संतुलित रहेगा.
- कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. काम का प्रेशर कम होगा
- परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, पर किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान दें.
- प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और समझदारी से रिश्ते मजबूत होंगे.
- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर हल्की थकान महसूस हो सकती है. तय समय पर काम निपटाना सही होगा.
- आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, अनावश्यक खर्च से बचें. आध्यात्मिक साधना और पूजा से मानसिक संतुलन मिलेगा.
- सामाजिक और मित्रों के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा. सप्ताह के अंत में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है.
शुभ नंबर: 5, 3
शुभ रंग: भूरा
उपाय: शनिवार को भगवान शनिदेव को काले तिल अर्पित करें और व्रत करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

