Maruti Grand Vitara vs Toyota Hyryder: हाइब्रिड SUV फीचर्स व कीमत तुलना

सतीश कुमार
4 Min Read


Maruti Suzuki Grand Vitara vs Toyota Hyryder: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के अंदर मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर दो बड़ी कंपटीटर्स हैं. ये दोनों Hybrid SUV एक समान प्लेटफॉर्म पर बनी है और Suzuki-Toyota साथ मिलकर इन्हें अलग-अलग नामों से बेचते हैं. हालांकि, दोनों की डिजाइन, ब्रांडिंग और कुछ फीचर्स में अंतर है.

ग्रैंड विटारा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.77 लाख (सिग्मा वsरिएंट) से शुरू होती है, जबकि हाइराइडर को ₹10.95 लाख (ई वैरिएंट) की .शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. टॉप वेरिएंट्स में ग्रैंड विटारा ₹19.72 लाख तक जाती है और हाइराइडर ₹19.76 लाख तक. ऑन-रोड कीमत दिल्ली में टॉप हाइब्रिड वैरिएंट के लिए ग्रैंड विटारा की ₹22.75 लाख और हाइराइडर ₹22.80 लाख के आसपास है. आइए, इनकी डिजाइन, इंटीरियर फीचर्स, सेफ्टी इंजन और माइलेज डिटेल पर एक नजर डालते हैं.

डिजाइन में कितना अंतर

ग्रैंड विटारा में स्प्लिट एलईडी हेडलाइट्स, कनेक्टेड टेल लैंप्स, 17-इंच अलॉय व्हील्स और बड़ा ग्रिल है. उपलब्ध कलर ऑप्शन में आर्कटिक व्हाइट, ओपुलेंट रेड विद ब्लैक रूफ आदि शामिल हैं. वहीं, हाइराइडर का डिजाइन अधिक स्लीक और सोफिस्टिकेटेड है, जिसमें स्लीक एलईडी डीआरएल, क्रोम ग्रिल और टू-टोन रूफ ऑप्शन है. कलर ऑप्शन में स्पीडी ब्लू विद मिडनाइट ब्लैक, स्पोर्टिन रेड आदि शामिल हैं. दोनों की लंबाई लगभग 4345 मिमी, चौड़ाई 1795 मिमी और व्हीलबेस 2600 मिमी है.

इंटीरियर और फीचर्स

दोनों ही Hybrid SUVs में 5-सीटर केबिन है, जिसमें 373 लीटर बूट स्पेस और 45 लीटर फ्यूल टैंक है. ग्रैंड विटारा में डुअल-टोन (ब्लैक + बोर्डो) थीम है, जबकि हाइराइडर में सिंगल-टोन ब्लैक इंटीरियर है, दोनों में फैब्रिक/लेदरेट अपहोल्स्ट्री, रियर आर्मरेस्ट, 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग सीट्स और मैनुअल एडजस्टमेंट्स हैं. ग्रैंड विटारा में 7-इंच डिजिटल क्लस्टर और 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग है, जबकि हाइराइडर में लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील है.

फीचर्स में समानताएं ज्यादा हैं. दोनों में 9-इंच टचस्क्रीन, एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल और रियर एसी वेंट्स हैं. ग्रैंड विटारा में हेड्स-अप डिस्प्ले और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर अतिरिक्त हैं, जबकि हाइराइडर में एयर क्वालिटी कंट्रोल मिलता है.

सेफ्टी डिटेल

सुरक्षा में दोनों मजबूत हैं.दोनों ही गाड़ियों को 6 एयरबैग्स, एबीएस विद ईबीडी, ईएसपी, हिल होल्ड, टीपीएमएस, आईएसओफिक्स और रियर कैमरा के साथ बेचा जाता है. हालांकि, अभी तक Bharat NCAP का किसी और संस्थान ने इनका क्रैस टेस्ट नहीं किया है. दोनों ही गाड़ियों में ब्रेक असिस्ट और इमरजेंसी असिस्टेंस है. ग्रैंड विटारा में एंटी-थेफ्ट अलार्म भी मिलता है, जो ग्रैंड विटारा में मिसिंग है.

इंजन ऑप्शन

दोनों में समान इंजन ऑप्शन मिलते हैं. पहला 1.5-लीटर पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड है, जो 102 hp और 137 Nm प्रोड्यूस करता है. दूसरा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन (91 hp ICE + इलेक्ट्रिक मोटर और तीसरा सीएनजी थोड़ा कम पावर जनरेट करता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटो और ई-सीवीटी शामिल है. ग्रैंड विटारा में ऑल-ग्रिप एडब्ल्यूडी ऑप्शन है, जो हाइराइडर में नहीं है. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में दोनों ही 27.97 kmpl (ARAI) का माइलेज देने में सक्षम हैं.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment