Maruti Suzuki Dzire ने पार किया 30 लाख बिक्री का आंकड़ा, कीमत 6.26 लाख से शुरू; फीचर्स और माइलेज जानेंं


Last Updated:

भारत की सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट सेडान Maruti Suzuki Dzire ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. कंपनी ने घोषणा की है कि लॉन्च के बाद से इसकी 30 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं, जबकि 2025 में ये देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही थी. कीमत, फीचर्स, माइलेज और सेफ्टी जानकर आप भी इसे खरीदने का प्लान बना सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

30 लाख लोगों ने खरीद डाली ये धांसू कार, कीमत मात्र ₹6.26 लाख से शुरूZoom

मारुति सुजुकी डिजायर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान है.

Maruti Suzuki Dzire देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली Compact Sedan है. बेहतरीन डिमांड के दम पर इसने भारत में 30 लाख बिक्री का माइलस्टोन पार किया है. कंपनी ने हाल ही में घोषणा करते हुए बताया कि 2008 में लॉन्च के बाद से कुल 30 लाख यूनिट बिक चुकी हैं. 2025 में ये देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जिसमें 2.14 लाख यूनिट्स बिकीं.

मारुति डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.26 लाख रुपये (LXi बेस) से शुरू होकर 9.31 लाख रुपये (ZXi Plus टॉप) तक जाती है. दिल्ली में ऑन-रोड प्राइस करीब 7.09 लाख से 10.50 लाख तक हो सकता है. पेट्रोल और फैक्ट्री-फिटेड CNG दोनों विकल्प उपलब्ध हैं. हालिया GST अपडेट के बाद कीमतें और आकर्षक हो गई हैं. आइए, इसकी डिजाइन से लेकर इंजन तक की डिटेल पर एक नजर डालते हैं.

Maruti Dzire का डिजाइन

नई जनरेशन डिजायर (2024-25) का लुक पूरी तरह नया और प्रीमियम है. आगे स्लीक LED क्रिस्टल विजन हेडलैंप्स, फ्लोइंग LED DRLs और बोल्ड ग्रिल इसे फ्यूचरिस्टिक बनाते हैं. पीछे 3D ट्रिनिटी LED टेल लैंप्स और क्रोम स्ट्रिप हैं. 15-इंच टू-टोन अलॉय व्हील्स, शार्क-फिन एंटीना और शार्प लाइन्स इसे स्पोर्टी लुक देते हैं. 7 आकर्षक कलर्स उपलब्ध हैं.

केबिन और कम्फर्ट

इसका इंटीरियर स्पेशियस और प्रीमियम है. ये डुअल-टोन ब्लैक-बेज डैशबोर्ड सिल्वर एक्सेंट्स के साथ आता है. रियर AC वेंट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल कम्फर्ट बढ़ाते हैं. 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन, वायरलेस एपल कारप्ले-एंड्रॉयड ऑटो और 360° एचडी कैमरा टॉप वेरिएंट में हैं. रियर सीट स्पेस अच्छा है, बूट स्पेस भी 382 लीटर का मिल जाता है. सेफ्टी के लिए

फीचर्स और सेफ्टी

कंपनी इसे क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, कीलेस एंट्री, Suzuki Connect टेलीमैटिक्स, रियर आर्मरेस्ट और USB पोर्ट्स जैसी सुविधाओं के साथ बेचती है. इंफोटेनमेंट में ARKAMYS साउंड सिस्टम मिलता है. सेफ्टी के लिए 5-स्टार ग्लोबल NCAP और भारत NCAP रेटिंग मिली है. सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. HEARTECT प्लेटफॉर्म, ESP, हिल होल्ड, ABS-EBD, TPMS और ISOFIX इसे खास बनाते हैं.

इंजन और माइलेज

कंपनी इसे 1.2 लीटर 3-सिलिंडर Z12E पेट्रोल इंजन (81.58 PS पावर, 111.7 Nm टॉर्क) के साथ बेचती है. ये 5-स्पीड मैनुअल या AGS ऑटो ट्रांसमिशन के साथ आता है. पेट्रोल में माइलेज 24.79 kmpl (MT) से 25.71 kmpl (AGS) और CNG वेरिएंट में 69.75 PS के साथ 33.73 km/kg तक मिलता है.



Source link