Automobile

Maruti Suzuki Sales April 2026: Dzire नंबर-1, Wagon R और Baleno की बंपर डिमांड

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 15, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Maruti Suzuki देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है. पिछले महीने भी इन्होंने नंबर-1 का ताज अपने पास ही रखा. अप्रैल 2025 में कंपनी की कुल 1,87,704 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 1,38,704 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 35.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट में पहले नंबर पर Maruti Suzuki Dzire है. इसके अलावा Ertiga, Fronx, Wagon R, Baleno और Swift जैसी कारों की मांग बढ़ी है. वहीं, Brezza और XL6 की मांग घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Maruti Suzuki Dzire

सेल के मामले में पहले नंबर पर मारुति डिजायर है. पिछले महीने इसकी कुल 23,580 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी 16,966 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 38.74 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

मारुति सुजुकी डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत ₹6.26 लाख से शुरू होकर ₹9.31 लाख तक जाती है. इसका मॉडर्न डिजाइन LED लाइट्स और प्रीमियम स्टाइलिंग के साथ आता है. इंटीरियर स्पेशियस डुअल-टोन केबिन, 9 इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो-एपल कारप्ले, सनरूफ, 360° कैमरा और कई प्रीमियम फीचर्स से लैस है.

सेफ्टी में 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग, 6 एयरबैग्स, ESP और ABS स्टैंडर्ड हैं. 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन (80 bhp) के साथ मैनुअल/AMT विकल्प उपलब्ध है. माइलेज 24.7 से 25.7 kmpl तक मिलता है. ये आरामदायक, फ्यूल एफिशिएंट और फैमिली के लिए परफेक्ट सेडान है. CNG वेरिएंट ARAI के मुताबिक 33.73 km/kg तक का माइलेज देता है.

Maruti Suzuki Ertiga

सेल के मामले में दूसरे नंबर पर अर्टिगा है. पिछले महीने इस 7-सीटर कार को कुल 19,063 लोगों ने खरीदा है. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 15,789 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 20.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Suzuki Fronx

फ्रॉन्क्स की सेल में भी बढ़ोतरी हुई है. पिछले महीने इसे 18,829 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 14,345 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 31.26 प्रतिशत की बढ़तरी को दर्शाता है.

Maruti Suzuki Wagon R

सेल के मामले में चौथे नंबर पर वैगन आर है. पिछले महीने इस टॉलबॉय हैच को 18,648 ग्राहकों ने खरीदा. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बेची गई इसकी कुल 13,413 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 39 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Baleno

सेल में धमाकेदार बढ़ोतरी के दम पर बलेनो ने टॉप-5 कारों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 18,306 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं कुल 13,180 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 38.89 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Swift की 17,829 यूनिट, Brezza की 14,124 यूनिट, Victoris की 13,701 यूनिट, Eeco की 13,087 यूनिट, Alto की 10,856 यूनिट, Grand Vitara की 7718 यूनिट, S Presso की 5210 यूनिट, XL6 की 3527 यूनिट, Celerio की 2296 यूनिट, Jimny की 693 यूनिट और Invicto की मात्र 237 यूनिट बिकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।