Automobile

Maruti Suzuki Sales March 2026: Dzire बनी नंबर-1, Baleno-Ertiga की बढ़ी सेल, WagonR-Brezza गिरी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 16, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Maruti Suzuki इंडियन कार मार्केट की सबसे बड़ी कंपनी है. पिछले महीने की सेल में भी यही देखने को मिला. कंपनी ने मार्च 2026 में कुल 1,66,219 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 1,50,743 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो पिछले महीने Maruti Suzuki Dzire कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, Ertiga और Baleno की सेल में भी बढ़ोतरी हुई है. दूसरी ओर, Wagon R और Brezza जैसी कारों की मांग घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Maruti Dzire

लिस्ट में पहले नंबर पर मारुति डिजायर है. पिछले महीने इसकी कुल 21,224 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 15,460 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 37 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत ₹6.26 लाख से शुरू होकर ₹9.31 लाख तक जाती है. ये स्टाइलिश कॉम्पैक्ट सेडान है जिसमें आकर्षक एक्सटीरियर डिजाइन, LED लाइट्स और प्रीमियम लुक है. इंटीरियर में डुअल-टोन ब्लैक-बेज केबिन, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ और 360° कैमरा जैसे फीचर्स हैं.

सेफ्टी की बात करें, तो इसे 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग मिली है और इसे 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसे नया 1.2 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल (80 bhp, 111 Nm) या CNG ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है. ट्रांसमिशन विकल्प में 5-स्पीड MT/AMT शामिल हैं. माइलेज पेट्रोल में 25.71 kmpl और CNG में 33.73 km/kg (ARAI) है.

Maruti Ertiga

सेल के मामले में दूसरे नंबर पर अर्टिगा है. पिछले महीने इस 7-सीटर को कुल 17,072 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इनकी कुल 16,804 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 2 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Wagon R

बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर मारुति वैगन आर है. इस पॉपुलर हैचबैक को मार्च 2026 में 17,025 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा पिछले साल इसे महीने बिकी 17,175 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 1 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Maruti Baleno

लिस्ट में चौथे नंबर पर मारुति बलेनो है. पिछले महीने इसकी कुल 16,392 यूनिट सेल की गई हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी कुल 12,357 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Brezza

सेल घटने के बावजूद भी ब्रेजा ने कंपनी की टॉप-5 कारों वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है. पिछले महीने इसकी कुल 16,130 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में सेल की गईं कुल 16,546 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 3 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

ऊपर बताई गए कंपनी के टॉप-5 मॉडल्स के अलावा पिछले महीने Fronx की 15,540 यूनिट, Swift की 14,545 यूनिट, Alto की 11,515 यूनिट, Eeco की 11,333 यूनिट, Victoris की 11,062 यूनिट, Grand Vitara की 6,746 यूनिट, XL6 की 3,959 यूनिट, Celerio की 1,353 यूनिट, Ignis की 1,250 यूनिट, Jimny की 656 यूनिट, S-Presso की 226 यूनिट और Invicto की मात्र 191 यूनिट बिकी हैं. वहीं, Ciaz को कोई भी ग्राहक नहीं मिला.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।