Maruti Victoris पर ₹90,000 तक का डिस्काउंट! जून 2026 में Hybrid, CNG और Petrol SUV पर बंपर ऑफर


Maruti Suzuki की ARENA रेंज की फ्लैगशिप मिड-साइज SUV विक्टोरिस जून 2026 में खरीदारों के लिए आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स के साथ उपलब्ध है. कीमत ₹10.50 लाख से ₹19.99 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच होने वाली इस कार पर मैन्युफैक्चरर और डीलरशिप लेवल पर कुल ₹90,000 तक के लाभ दिए जा रहे हैं. ये ऑफर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी अपग्रेड और कॉर्पोरेट ऑफर्स का कॉम्बिनेशन है.

विक्टोरिस पेट्रोल, CNG और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आती है, जो इसे फैमिली और माइलेज-कॉन्शस खरीदारों के लिए आइडियल बनाती है. 5-स्टार ग्लोबल NCAP और भारत NCAP रेटिंग के साथ सेफ्टी में मजबूत, लेवल-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम फीचर्स से लैस ये SUV क्रेटा-सेल्टोस जैसे कॉम्पिटिटर्स को टक्कर दे रही है. जून के अंत तक ये ऑफर्स वैलिड हैं, लेकिन शहर और स्टॉक के आधार पर बदलाव हो सकता है. डीलर से कन्फर्म करें. डिस्काउंट डिटेल जानिए-

  1. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स: ₹90,000 तक
  2. CNG वेरिएंट्स: ₹80,000 तक
  3. पेट्रोल वेरिएंट्स: ₹60,000 तक

डिजाइन और इंटीरियर

Maruti Suzuki Victoris का डिज़ाइन मॉडर्न और बोल्ड है. लंबाई 4360 mm, चौड़ाई 1795 mm, हाइट 1655 mm और 2600 mm व्हीलबेस के साथ ये रोड पर मजबूत प्रेजेंस देती है. फ्रंट में स्वेप्ट-बैक LED हेडलैंप्स, यूनिक DRLs और वाइड ग्रिल, साइड में स्क्वेयर व्हील आर्चेस, डुअल-टोन अलॉयज और ब्लैक क्लैडिंग है. रियर में कनेक्टेड LED टेललाइट्स और स्किड प्लेट इसे प्रीमियम लुक देते हैं. ग्राउंड क्लीयरेंस 210 mm है.

इसका केबिन स्पेशियस और प्रीमियम है. ब्लैक-आइवरी डुअल-टोन, 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग, थ्री-लेयर डैशबोर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स कम्फर्ट देते हैं. 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ और रियर AC वेंट्स फैमिली यूज के लिए परफेक्ट हैं. बूट स्पेस 439 लीटर तक है.

फीचर्स और सेफ्टी

इसे 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, हार्मन इंफिनिटी साउंड सिस्टम, 360° कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, हेड्स-अप डिस्प्ले और Alexa कनेक्टिविटी के साथ खरीदा जा सकता है. लेवल-2 ADAS (एडाप्टिव क्रूज, लेन कीप असिस्ट आदि) सेगमेंट में खास है.

सेफ्टी के लिए इसको 5-स्टार ग्लोबल NCAP और भारत NCAP रेटिंग मिली है. इसको 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, TPMS, ABS-EBD, 360° कैमरा और ADAS फीचर्स के साथ टॉप-क्लास सेफ्टी मिलती है. विक्टोरिस परफॉर्मेंस, माइलेज और फीचर्स का बेहतरीन बैलेंस ऑफर करती है. इंजन और माइलेज डिटेल जान लीजिए-

  • पेट्रोल: 1.5 लीटर (102 bhp, 139 Nm), MT/AT, माइलेज 19-21 kmpl.
  • CNG: 1.5 लीटर (87-99 bhp), MT, माइलेज 27 km/kg.
  • स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड: 1.5 लीटर (कंबाइंड पावर 116 PS), e-CVT, माइलेज 28.65 kmpl.



Source link