Maruti Wagon R Flex Fuel Unveiled: भारत की पहली Flex Fuel कार, E100 इथेनॉल पर भी चलेगी


Last Updated:

भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए बड़ा बदलाव शुरू हो चुका है. Maruti Suzuki ने देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल पैसेंजर कार Wagon R Flex Fuel पेश कर दी है, जो E20 से लेकर E100 तक इथेनॉल मिश्रण पर चल सकती है. ये कार न सिर्फ पेट्रोल पर निर्भरता कम करेगी, बल्कि प्रदूषण घटाने और किसानों की आय बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा सकती है. जानिए इसके फीचर्स, इंजन और खासियत.

Maruti Wagon R का नया अवतार! अब पेट्रोल नहीं, इथेनॉल से भी चलेगी ये पॉपुलर कारZoom

Wagon R Flex को अनवील किया गया है.

Maruti Suzuki ने भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल चलने वाली पैसेंजर कार Maruti Wagon R Flex Fuel को पेश कर दिया है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में इसे अनवील किया गया है. ये कदम भारत को ईंधन आयात पर निर्भरता कम करने, किसानों की आय बढ़ाने और प्रदूषण घटाने की दिशा में महत्वपूर्ण है फ्लेक्स-फ्यूल वाहन पेट्रोल और इथेनॉल के किसी भी मिश्रण (E20 से E85/E100 तक) पर चल सकते हैं, जिससे टेलपाइप उत्सर्जन में काफी कमी आती है.

Maruti Wagon R का फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन मौजूदा मॉडल पर आधारित है, जिसमें इंजन को इथेनॉल के अनुकूल बनाया गया है. ये मास-मार्केट सेगमेंट में भारत की पहली ऐसी कार है, जो ईको-फ्रेंडली फ्यूचर की ओर इशारा करती है. Maruti ने पहले 2024 में Bharat Mobility Expo में इसका प्रोटोटाइप दिखाया था. आइए इसकी डिजाइन से लेकर इंजन डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

Wagon R का फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन मौजूदा मॉडल के टॉल-बॉय डिजाइन को बरकरार रखता है. ये 3655 mm लंबी, 1620 mm चौड़ी और 1675 mm ऊंची है, जिसका व्हीलबेस 2435 mm है. इसमें बड़ा ग्लास एरिया, हाई रूफलाइन और आसान एंट्री-एग्जिट मिलते हैं. साइड में फ्लेक्स-फ्यूल बैजिंग के साथ कुछ हल्के बदलाव देखने को मिले हैं. ये सिटी ड्राइविंग और फैमिली यूज के लिए परफेक्ट है, जिसमें प्रैक्टिकलिटी पहले नंबर पर आती है.

इंटीरियर स्पेशियस और एयरी बना हुआ है. टॉल-बॉय डिजाइन की वजह से हेडरूम और लेगरूम भरपूर है. डुअल-टोन बैज और डार्क ग्रे इंटीरियर, अच्छी स्टोरेज स्पेस और 5 लोगों के आरामदायक बैठने की व्यवस्था है. हाई वेरिएंट्स में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स दिए गए हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

कार में मैनुअल AC, पावर विंडोज, कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स हैं. इंफोटेनमेंट सिस्टम और कनेक्टिविटी फीचर्स मॉडर्न अनुभव देते हैं. Idle Start-Stop सिस्टम फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ाने में मदद करता है. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स, हिल होल्ड असिस्ट और Electronic Stability Control शामिल हैं. ये BS6 Phase-II नॉर्म्स के अनुरूप है.

इंजन डिटेल्स

फ्लेक्स-फ्यूल Wagon R में 1.2-लीटर K-Series पेट्रोल इंजन (लगभग 89-90 PS पावर और 113 Nm टॉर्क) का मॉडिफाइड वर्जन है, जो E20 से E85/E100 इथेनॉल ब्लेंड पर चल सकता है. ये इंजन पेट्रोल और इथेनॉल के मिश्रण के अनुसार ऑटोमैटिकली एडजस्ट होता है. 5-स्पीड मैनुअल या AMT ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगा. फ्लेक्स-फ्यूल मोड में हाई इथेनॉल ब्लेंड पर एमीशन काफी कम होता है, जो पर्यावरण के लिए बेहतर है. माइलेज पेट्रोल मोड में मौजूदा Wagon R जैसा (लगभग 23-25 kmpl) रहने की उम्मीद है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link