बिजनेस
- 02 फरवरी तक बुध एकादश भाव में रहते सप्तम भाव से नवम-पंचम सम्बध रहने से बिजनेस में फायनेंशियली सिचुएशन को देखते हुए पुनः मूल्यांकन करने और सेविंग पर फोकस करने का अच्छा समय है.
- 05 फरवरी से द्वादश भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहने से बिजनेस मीटिंग में आपका संवाद आपके लिए धन लाभ के द्वार खोलेगा.
- न्यू व्हिकल, इक्यूपमेंट परचेज, रिनोवेशन या कोई बड़ी डील करने जा रहे है, तो 5,6,7,13,14,15,16,22 तारीख आपके लिए उत्तम रहेगी, आप इन अवसरों का फायदा उठाने में सफल होंगे.
- 13 फरवरी से द्वादश भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहने से जितना आप अपने बिज़नेस एरिया में नोलेज को बढ़ाएंगे तो कम अनुभव में भी आप फायदे की स्थिति में बने रह सकते हैं.
- आपकी राशि में विराजित शनि की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से चल रहे बिजनेस के अलावा कोई अन्य पेरलल बिजनेस करने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसी संभावना बन सकती है कि उसमें आपको सफलता शायद कम ही मिले.
- 23 फरवरी से द्वादश भाव में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल, राहु की युति होने से यदि आप पार्टनरशिप में कोई बिजनेस करते हैं तो पार्टनर आपको हर संभव सहायता करेगा, दोनों के साथ काम करने से दोनों को ही अच्छा लाभमिलेगा.
- 26 फरवरी से बिजनस के कारक बुध द्वादश भाव में वक्री रहेगे जिससे बिजनेसमैन के एक्सपेंडिचर में सडनली वृद्धि हो सकती है.
जॉब एंड प्रॉफेशन
- महीने की शुरूआत से 12 फरवरी तक एकादश भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहने से टीम मैनजेमेंट बेहतर होने से आपके लास्ट मंथ के अटके प्रॉजेक्ट इस माह में आगे बढ़ेंगे.
- 13 फरवरी से सूर्य द्वादश भाव में रहते सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से एंप्लॉयड पर्सन को गवर्नमेंट द्वारा बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है.
- एंप्लॉयड पर्सन अगर दूसरी या न्यू जॉब जॉइन करने जा रहे, है तो 7,13,14,15,16,22 तारीख उनके लिए बेहतर रहेगी.
- गुरु चतुर्थ भाव में रहते षष्ठ भाव से 3-11 का सम्बध रहने व गुरू की सातवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से प्रोफेशनल लेवल पर आपके कुछ खास डिसीजन आपको औरों से आगे और डिफरेंट रखेंगे.
- 22 फरवरी तक मंगल-केतु का षडाष्टक सम्बध रहने से एंप्लॉयड पर्सन को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, वो स्मार्ट तरिके से कार्य करें.
- शनि की राशि में रहते दशवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से कठोर मेहनत करके ही आप कुछ हद तक फेवरेबल रिजल्ट्स पा सकते हैं, स्मार्ट वर्किंग चलन में है, समय रहते अपना लीजिए.
- 23 फरवरी से द्वादश भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष रहने से एंप्लॉयड पर्सन को कार्य के मध्य समय निकालकर थोड़ा रेस्ट कर लेना चाहिए, क्योंकि यही थकान आपको फीजिकली एंड मंटली रूप से अनेक परेशानियों में डाल सकती है.
- आपका एक्स्ट्रा आर्डिनरी वर्क इंटरेस्ट आपकी हर टास्क को बिफोर टाइम कम्पलीट करवाएगा.
फेमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- 03 फरवरी से सप्तम भाव के लॉर्ड बुध द्वादश भाव में राहु के साथ जड़त्व दोष बनाएगे जिससे आपका पारिवारिक जीवन अधिक अनुकूल नहीं रहने की संभावना है.
- 04 फरवरी तक शुक्र एकादश भाव में रहते सप्तम भाव से नवम-पंचम सम्बध रहने से बात करें लव लाइफ की तो आप पुरानी बातों को भुला कर लव लाइफ का आनन्द लेंगे.
- 05 फरवरी से शुक्र द्वादश भाव में रहते गुरू से नवम-पंचम सम्बध रहने से किसी पुराने मुद्दे पर पड़ौसी से तीखी नोंक-झोंक को आपस में बैठकर बातचीत से सॉल्व कर सकते हैं.
- 13 फरवरी से द्वादश भाव में सूर्य, बुध, शुक्र की युति होने से लव एंड मैरिड लाइफ में हो रहे विवादों के सुलझने से हो रही गलतफहमियां दूर होगी.
- 5,6,7, 13, 14, 15, 16 तारीख को फैमिली में धार्मिक कार्यक्रम की प्लानिंग बन सकती है.
- 23 फरवरी से मंगल द्वादश भाव में रहते आठवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से किसी के प्रति अट्रेक्शन बढ़ेगा बात गिफ्ट आदान-प्रदान तक जा सकती है.
- आपके मन में सद्भाव की भावना जागृत होगी जो आपको आपके कार्यों की ओर ले जाएगी.
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- 03 फरवरी से बुध द्वादश भाव में रहते गुरू से नवम-पंचम सम्बध रहने से कुछ निराश लोगों को कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम में सक्सेस की गारंटी उनकी मेहनत ही दे सकती है, ऐसा एहसास उन्हें हो सकता है.
- महीने की शुरूआत से 12 फरवरी तक एकादश भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहते सातवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से स्पोर्ट्स पर्सन की कोई नई रुचि दूसरों को आपकी नकल करने पर मजबूर करेगी जिससे आपका सर्किल बढ़ेगा.
- 6,7,13,14,15,16,25,26 तारीख को स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप या किसी कोर्स के लिए एनरॉल कर सकते है.
- 13 फरवरी से द्वादश भाव में सूर्य-बुध-शुक्र की युति होने से स्टूडेंट्स को किसी टॉप कॉलेज में एडमिशन की चाह रखने वालों को गुड न्यूज मिल सकती है.
- गुरू चतुर्थ भाव में रहते पंचम भाव से 2-12 का सम्बध रहने से स्टूडेंट्स की स्टडी में समस्याएं और बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं.
हेल्थ एंड ट्रेवल
- 03 फरवरी से द्वादश भाव में बुध-राहु का जड़त्व दोष व 13 फरवरी से सूर्य-राहु का ग्रहण दोष रहने से यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो अलर्ट हो जाए.
- 22 फरवरी तक मंगल एकादश भाव में रहते आठवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से हेल्थकेयर के लिए अंधे होकर सबकुछ नहीं आज़मा सकते हैं, आप ऐसा कुछ तय कर पाएंगे जो ज़रूरी और बढ़िया फिटनेस के लिए प्रॉपर रिजल्ट दे सके.
- 13 फरवरी के बाद फैमिली के साथ पिलग्रिमेज टूर की प्लानिंग बन सकती है.
- सेहत के मामले में हैल्थी डाइट, विटामिन्स और मिनरल्स के साथ डिस्पलीन लाइफस्टाइल जरूरी है, ये आप जान चुके हैं.
उपाय
09 फरवरी सीताअष्टमी पर माता सीता को केले का भोग लगाएं व ऊँ जानकी रामाय नमः मंत्र का जाप करे.
15 फरवरी महाशिवरात्रि पर- शिवलिंग पर शहद, दही और दूध अर्पित करते हुए ऊँ शंकराय नमः मंत्र का जाप करें. गौशाला में अन्न और हरी घास दान करें.
27 फरवरी आमलकी एकादशी पर भगवान विष्णु को पीले पुष्प की माला, पीले फल अर्पित कर खीर का भोग लगाए. आंवले में केसर का तिलक करके इसका दान श्री विष्णु मंदिर में करें.
Kumbh February Rashifal 2026: कुंभ फरवरी राशिफल, करियर, धन, हेल्थ के मामले में कैसा रहेगा ये महीना
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

