Meen Weekly Horoscope 2026: मीन राशि सप्ताहिक राशिफल, धन लेन-देन और सेहत में बरतें खास सावधानी

सतीश कुमार
3 Min Read


Meen Weekly Horoscope 2026 (1 to 7 February): फरवरी 2026 महीने का पहला सप्ताह 1 से 7 फरवरी का समय मीन राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. मीन राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.

मीन साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचने की आवश्यकता रहेगी. मीन राशि के जातकों को अपने काम को पूरे मनोयोग से करने पर ही मनचाही सफलता मिलेगी. थोड़ी सी भी लापरवाही आपकी असफलता का कारण बन सकती है. सप्ताह की शुरुआत में इष्टमित्रों से मनचाहा सहयोग न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा, लेकिन सप्ताह के मध्य तक चीजों का एक बार फिर से पटरी पर आता हुआ देख मन को संतोष होगा.

सप्ताह के मध्य में धन के लेन-देन में सावधानी बरतें. इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है. यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कुछ कम फलदायी रह सकती है. इस दौरान आपको अपने कामकाज के साथ सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको शारीरिक एवं मानसिक दोनों थकान महसूस होगी. हालांकि इस कठिन समय में आपका लव अथवा लाइफ पार्टनर आपका संबंल बनेगा.

सप्ताह के उत्तरार्ध में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. यह समय व्यवसाय की दृष्टि से शुभ रहेगा. कारोबार में मनचाहा लाभ होगा. आय के नये स्रोत बनेंगे. परिजनों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा. वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा. धार्मिक कार्यों में मन कम लगेगा.

मीन राशि के लिए उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं.

ये भी पढ़ें: Kumbh Weekly Horoscope 2026: कुंभ राशि वालों को रहना होगा अलर्ट, विरोधी बिगाड़ सकते हैं काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment