Automobile

Mercedes-Benz GLE और GLS Night Edition लॉन्च, कीमत ₹1.05 करोड़ से शुरू

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 22, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Mercedes-Benz इंडिया ने GLE और GLS Night Edition लॉन्च किए, कीमत 1.05 से 1.43 करोड़, ऑल ब्लैक थीम, लिमिटेड एडिशन, पहले जैसे इंजन, ऑर्डर और डिलीवरी शुरू

ख़बरें फटाफट

Mercedes ने GLE, GLS का नाइट एडिशन किया लॉन्च, कीमत 1.05 करोड़ से शुरूZoom

Mercedes-Benz GLE, GLS Night Edition लॉन्च.

Mercedes-Benz इंडिया ने अपनी लग्जरी SUV रेंज को और आकर्षक बनाने के लिए GLE और GLS के नये Night Edition वेरिएंट्स लॉन्च कर दिए हैं. ये स्पेशल एडिशन मॉडल्स 21 मई 2026 को पेश किए गए, जिनकी कीमत ₹1.05 करोड़ से शुरू होती है. Night Edition सीरीज लग्जरी, स्पोर्टीनेस और डार्क थीम को एक साथ जोड़कर प्रीमियम SUV सेगमेंट में नया स्टाइलिश विकल्प पेश करती है.

ये Night Edition मॉडल्स स्टैंडर्ड वेरिएंट्स से ₹3.5 लाख से ₹5 लाख तक महंगे हैं. कंपनी ने इन्हें लिमिटेड एडिशन के रूप में पेश किया है, जिससे इनकी कलेक्टर वैल्यू बढ़ गई है. इनमें, मैकेनिकली किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. आइए एक्स शोरूम कीमत से लेकर अन्य डिटेल्स पर एक नज़र डालते हैं.

  1. GLE 300d Night Edition: ₹1.05 करोड़
  2. GLE 450 Night Edition: ₹1.14 करोड़
  3. GLS 450 Night Edition: ₹1.41 करोड़
  4. GLS 450d Night Edition: ₹1.43 करोड़

एक्सटीरियर में खास बदलाव

Night Edition की सबसे बड़ी खासियत इसका ऑल-ब्लैक थीम है. गाड़ियां Obsidian Black या एक्सक्लूसिव Alpine Grey कलर में उपलब्ध हैं. ब्लैक आउट एलिमेंट्स में ग्रिल, विंडो फ्रेम्स, रूफ रेल्स, ORVMs, बंपर इंसर्ट्स और 21-इंच के अलॉय व्हील्स शामिल हैं. LED हेडलैंप्स और टेललैंप्स भी डार्क टोन में हैं, जो रात में गाड़ी को और आक्रामक लुक देते हैं. GLS के बड़े साइज के साथ ये डिज़ाइन बेहद पावरफुल नज़र आता है.

इंटीरियर और फीचर्स

केबिन में ब्लैक Nappa Leather अपहोल्स्ट्री दी गई है. स्टीयरिंग व्हील, डैशबोर्ड और डोर पैनेल्स पर भी डार्क थीम जारी है. स्पेशल Night Edition बैजिंग, एम्बिएंट लाइटिंग और कंट्रास्ट स्टिचिंग के साथ इंटीरियर प्रीमियम फील देता है. नये वेरिएंट्स में कई हाई-एंड फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं-

  • हेड-अप डिस्प्ले
  • AIRMATIC एयर सस्पेंशन
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • Burmester 3D साउंड सिस्टम
  • MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • 360-डिग्री कैमरा
  • एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS)

परफॉर्मेंस

Night Edition मॉडल्स मैकेनिकली स्टैंडर्ड वेरिएंट्स के समान हैं. GLE 300d में 2.0 लीटर डीजल इंजन है, जो 269 bhp पावर और 550 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. GLE 450 / GLS 450 में 3.0 लीटर पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन दिया गया है, जो 381 bhp पावर और 500 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. GLS 450d को 3.0 लीटर डीजल इंजन के साथ खरीदा जा सकेगा. सभी वेरिएंट्स में 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4MATIC ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिए गए हैं.

बाजार में पोजिशन

भारत में GLE और GLS पहले से ही लग्जरी SUV सेगमेंट में टॉप सेलर्स हैं. Night Edition इनकी पॉपुलैरिटी को और बढ़ाएगा, खासकर उन ग्राहकों के बीच जो यूनिक और बोल्ड स्टाइल चाहते हैं. ये एडिशन खासतौर पर यंग बिजनेसमैन और लग्जरी कार लवर्स को आकर्षित करेगा.

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के एमडी और सीईओ संदीप गर्ग ने कहा कि ये एडिशन ब्रांड की मॉडर्न लग्ज़री फिलॉसफी को मजबूत करते हैं. ऑर्डर्स पहले ही शुरू हो चुके हैं और डिलीवरी जल्द शुरू होने वाली है. कुल मिलाकर Mercedes-Benz GLE और GLS Night Edition उन लोगों के लिए परफेक्ट चॉइस है जो परफॉर्मेंस, लग्जरी और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन चाहते हैं.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।