Automobile

MG Gloster पर 3.70 लाख तक की छूट! Fortuner की टेंशन बढ़ाने वाली SUV

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 15, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

MG Motor India अपनी सबसे बड़ी SUV को इस महीने बेहतरीन डिस्काउंट के साथ बेच रही है. हम MG Gloster की बात कर रहे हैं. अप्रैल 2026 में Toyota Fortuner और Jeep Meridian जैसी कारों से टक्कर लेने वाली इस SUV को आप लाखों रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं.

कंपनी इस महीने नई Gloster की खरीद पर 3.50 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर किया गया है. इस तरह MG Gloster पर कुल डिस्काउंट 3.70 लाख रुपये हो जाता है. अगर आप मौजूदा समय में एक रफ एंड टफ 7-सीटर ऑफरोडर SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये एक अच्छा मौका हो सकता है. आइए, अब ग्लॉस्टर की कीमत और खासियत पर भी एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और डायमेंशन

एमजी ग्लोस्टर एक फुल-साइज प्रीमियम एसयूवी है, जो बोल्ड डिजाइन, लग्जरी इंटीरियर और पावरपुल परफॉर्मेंस के साथ इंडियन मार्केट में मजबूत उपस्थिति रखती है. इसका डिज़ाइन आक्रामक और मस्कुलर है. लंबी बॉडी (4985 मिमी), चौड़ा स्टांस (1926 मिमी), ऊंचाई (1867 मिमी) और 2950 मिमी का लंबा व्हीलबेस इसे रोड पर दबदबा देता है. एलईडी हेडलैंप्स, बड़े ग्रिल, 19-इंच अलॉय व्हील्स और मस्कुलर व्हील आर्चेस इसे टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसा कॉम्पिटिटर बनाते हैं.

इंटीरियर और फीचर्स

इंटीरियर बेहद लग्ज़री और स्पेशियस है. 6 या 7 सीटर ऑप्शन उपलब्ध हैं, जिसमें सेकंड रो में कैप्टन सीट्स मिलती हैं. प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री, सॉफ्ट-टच मैटेरियल, 64-कलर एंबियंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड-हीटेड-मसाज फ्रंट सीट्स, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर्ड टेलगेट इसे मोबाइल लाउंज बनाते हैं. 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, 12-स्पीकर साउंड सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसी फीचर्स इसे सेगमेंट में टॉप बनाती हैं. i-Smart कनेक्टेड टेक से 75+ फीचर्स मिलते हैं.

फीचर्स में लेवल-1 ADAS (एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग आदि), 360° कैमरा, पावर्ड सीट्स विद मेमोरी और वायरलेस चार्जिंग शामिल हैं. सेफ्टी के लिए इसे स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, साथ में ABS+EBD, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड, हिल डिसेंट कंट्रोल, TPMS, ISOFIX और ADAS फीचर्स मिलते हैं. लैडर-फ्रेम चेसिस मजबूती देता है.

इंजन और परफॉरमेंस

इसे दो इंजन ऑप्शन- 2.0L टर्बो डीजल (161 PS पावर, 373.5 Nm टॉर्क, 2WD) और 2.0L ट्विन-टर्बो डीजल (215.5 PS पावर, 478.5 Nm टॉर्क, 4WD with टेरेन मोड्स) के साथ पेश किया जाता है. दोनों 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस हैं. परफॉर्मेंस जबरदस्त है. फास्ट एक्सीलरेशन, अच्छा टॉर्क लो RPM पर और ऑफ-रोड क्षमता (4WD में 7 टेरेन मोड्स) बेहतर हैं. माइलेज लगभग 10-13 kmpl तक है. 75 लीटर फ्यूल टैंक लंबी ड्राइव के लिए उपयुक्त है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।