Automobile

MG Majestor ने 406 टन ट्रेन खींचकर बनाया World Record, 20 अप्रैल को लॉन्च | फीचर्स और इंजन डिटेल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 13, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

JSW MG Motor India की आगामी फ्लैगशिप एसयूवी MG Majestor ने लॉन्च से पहले ही इतिहास रच दिया है. 31 मार्च 2026 को जम्मू-कश्मीर के काकापोरा और अवंतीपोरा रेलवे स्टेशनों के बीच ऑपरेशनल रेलवे ट्रैक पर स्टॉक प्रोडक्शन मॉडल Majestor ने 406.4 टन वजनी ट्रेन को 300 फीट दूर तक खींचकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया. ट्रेन में WAG-9HC लोकोमोटिव के साथ पैसेंजर और गार्ड कोच शामिल थे.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का न्यूनतम बेंचमार्क 400 टन वजन और 100 फीट दूरी था, जिसे Majestor ने आसानी से पार कर लिया. ये उपलब्धि 2016 में Land Rover Discovery द्वारा खींची गई 100 टन ट्रेन से कहीं आगे है. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि ये Majestor की इंजीनियरिंग की ताकत, प्रेसिजन और कंट्रोल को दर्शाता है. हम नए बेंचमार्क सेट कर रहे हैं. स्टॉक वाहन में कोई मॉडिफिकेशन नहीं किया गया था. Majestor इंडियन मार्केट में 20 अप्रैल 2026 को लॉन्च होने वाली है, प्री-बुकिंग्स ₹41,000 में खुल चुकी हैं.

डिजाइन डिटेल

MG Majestor इंडियन मार्केट में आई D+ सेगमेंट की पहली SUV है, जो भारत में सबसे लंबी (5046 mm), चौड़ी (2016 mm) और ऊंची (1870 mm) है. इसका व्हीलबेस 2950 mm है. लैडर फ्रेम चेसिस पर बनी ये SUV बोल्ड और मस्कुलर लुक देती है. फ्रंट में ब्लैक्ड-आउट ‘मोज़ेक मैट्रिक्स’ ग्रिल, ट्राई-बीम LED हेडलैंप्स, स्वीप्टबैक LED DRLs और चंकी बंपर है.

साइड में 19-इंच अलॉय व्हील्स, प्रोनाउंस्ड व्हील आर्चेस, साइड स्टेप्स और रूफ रेल्स हैं. रियर में कनेक्टेड LED टेललैंप्स, डुअल एग्जॉस्ट और अपराइट टेलगेट है. 219 mm ग्राउंड क्लियरेंस और 810 mm वॉटर वेडिंग कैपेसिटी के साथ ये ऑफ-रोडिंग रेडी है. इसे चार प्रीमियम कलर ऑप्शन- पर्ल व्हाइट, कंक्रीट ग्रे, मेटल ब्लैक और मेटल ऐश में खरीदा जा सकता है.

केबिन और कम्फर्ट

Majestor का केबिन ‘M-Lounge’ थीम पर बना है, जिसमें स्मोकी एबोनी और डुअल-टोन लेदरेट अपहोल्स्ट्री है. सॉफ्ट-टच मटेरियल हर जगह इस्तेमाल किए गए हैं. 6-सीटर (कैप्टन सीट्स) या 7-सीटर (बेंच) लेआउट उपलब्ध है. फ्रंट सीट्स 12-वे पावर्ड, वेंटिलेटेड और मसाज फंक्शन वाली हैं. गैलेक्सी व्यू पैनोरमिक रूफ, 64-कलर एंबियंट लाइटिंग, ट्राई-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और JBL स्टूडियो 12-स्पीकर साउंड सिस्टम लग्जरी का एहसास देते हैं. सेकेंड और थर्ड रो में भी पर्याप्त स्पेस, कप होल्डर्स, चार्जिंग पॉइंट्स और स्टोरेज हैं. लंबा व्हीलबेस केबिन को स्पेशियस और प्रैक्टिकल बनाता है.

फीचर्स और सेफ्टी

Majestor में 12.3-इंच HD पोर्ट्रेट टचस्क्रीन (वायरलेस एंड्राइड ऑटो/ एपल कारप्ले), डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 75+ कनेक्टेड कार फीचर्स हैं. ऑफ-रोडिंग के लिए 10 टेरेन मोड्स (Sand, Rock, Snow, Mud आदि), एम-क्रॉल मोड, एडवांस्ड सिलेक्ट 4×4 सिस्टम और ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक्स (फ्रंट, सेंटर, रियर) दिए गए हैं. पावर्ड टेलगेट, डुअल वायरलेस चार्जर और i-Smart कनेक्टिविटी इसे मॉडर्न बनाते हैं.

सेफ्टी में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 360 डिग्री कैमरा, हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल, TCS और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक शामिल हैं. हायर वेरिएंट्स में लेवल-2 ADAS है. मजबूत लैडर फ्रेम और एडवांस्ड सस्पेंशन क्रैश प्रोटेक्शन बढ़ाते हैं.

इंजन और परफॉरमेंस

मजेस्टर में 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन है, जो 215.5 PS पावर और 478.5 Nm टॉर्क देता है. 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ये हाईवे पर एफर्टलेस क्रूजिंग और भारी टोइंग दोनों के लिए परफेक्ट है. 2WD और 4WD दोनों ऑप्शन उपलब्ध हैं. रिकॉर्ड स्टंट ने साबित कर दिया कि इसका इंजन, ड्राइवट्रेन और ट्रैक्शन सिस्टम कितने मजबूत हैं. 219 mm ग्राउंड क्लियरेंस और एडवांस्ड 4×4 सिस्टम इसे हर टेरेन पर भरोसेमंद बनाते हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।