MG Motors India घरेलू बाजार में लगातार तरक्की कर रही है. पिछले महीने भी कंपनी की सेल में धमाकेदार बढ़ोतरी हुई है. मार्च 2026 में इसकी कुल 6528 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में सेल की गईं कुल 5501 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 18.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो MG Windsor बिक्री के मामले में पहले नंबर पर है. वहीं,Hector और Comet EV की बिक्री में धमाकेदार बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा, ZS EV और Astor की सेल में गिरावट आई है. आइए कंपनी की मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालते हैं.
MG Windsor EV
सेल के मामले में पहले नंबर पर विडसर ईवी है. पिछले महीने इसकी कुल 4530 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 3641 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 24.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
विंडसर ईवी की एक्स शोरूम कीमत ₹14.10 लाख से शुरू होकर ₹18.60 लाख तक जाती है. वहीं, इसे BaaS स्कीम के साथ मात्र ₹9.99 लाख में खरीदा जा सकता है. बैटरी ऑप्शन में 38 kWh (332 km रेंज) और 2.9 kWh (449 km रेंज) शामिल है. इसका मोटर 134 bhp (136 PS) पावर और 200 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है.
इसका मॉडर्न क्रॉसओवर MPV स्टाइल, फ्लश डोर हैंडल, LED लाइट्स और एयरो ग्लाइड लुक इसे खास बनाते हैं. स्पेसियस केबिन, 135 डिग्री रिक्लाइनिंग एयरो-लाउंज रियर सीट्स, पैनोरमिक ग्लास रूफ, 15.6 इंच टचस्क्रीन, 9-स्पीकर इनफिनिटी साउंड, वेंटिलेटेड सीट्स और एम्बियंट लाइटिंग भी फीचर लिस्ट का हिस्सा है. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स, ESC, 360° कैमरा और लेवल-2 ADAS शामिल है.
MG Hector
बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर एमजी हेक्टर है. मार्च 2026 में इसको कुल 850 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 547 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 55.39 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
MG Comet EV
लिस्ट में तीसरे नंबर पर एमजी कॉमेट है. पिछले महीने इसकी कुल 682 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी कॉमेट ईवी की कुल 173 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 294 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
MG ZS EV
सेल के मामले में चौथे नंबर पर ZS EV है. पिछले महीने इस इलेक्ट्रिक SUV को कुल 411 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 856 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 51.99 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.
MG Astor
सेल के मामले में अंतिम स्थान पर एमजी एस्टर है. पिछले महीने इसको कुल 55 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी एस्टर की कुल 184 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 70 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है. वहीं, पिछले महीने MG Gloster को एक भी ग्राहक नहीं मिला है.