Auto News

449 KM रेंज, लैपटॉप जैसा स्क्रीन…कीमत ₹9.99 लाख! इस electric कार को दनादन खरीद रही जनता

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 6, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

MG Windsor इंडियन कार मार्केट में लगातार पॉपुलर बनी हुई है. लॉन्च के दो साल पूरे होने से पहले ही इस electric CUV ने 75,000 से ज्यादा ग्राहकों का भरोसा जीत लिया है. साल 2026 की पहली छमाही में ही इसकी 19,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है, जिससे यह लगातार भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है.

कंपनी का कहना है कि MG Windsor की बढ़ती लोकप्रियता देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को तेज़ी से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है. खास बात ये है कि इसकी मांग सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि टियर-2 और उभरते बाजारों से भी इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹14.95 लाख से शुरू होकर ₹21.01 लाख तक जाती है. वहीं, BaaS स्कीम के साथ इसे मात्र ₹9.99 लाख की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है.

सेल्स रिपोर्ट और रिकॉर्ड

JSW MG Motor India के मुताबिक, MG Windsor ने लॉन्च के बाद दो साल से भी कम समय में 75,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है. केवल 2026 की पहली छमाही में ही इसकी 19,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं. इसी के साथ कंपनी ने 2025 की पहली छमाही की तुलना में 2026 की पहली छमाही में कुल बिक्री में 13% की सालाना बढ़ोतरी भी दर्ज की है. इसकी सफलता के बाद कंपनी इस वित्त वर्ष में दो नई इलेक्ट्रिक कारों और एक प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

डिजाइन और इंटीरियर

MG Windsor को कंपनी की फ्यूचरिस्टिक AeroGlide डिज़ाइन लैंग्वेज पर तैयार किया गया है, जो इसे पारंपरिक कारों से अलग पहचान देती है. ये सेडान जैसी लंबाई और SUV जैसी उपयोगिता का बेहतरीन मिश्रण है. केबिन में बिजनेस क्लास कम्फर्ट दिया गया है. इसमें Aero Lounge सीटें मिलती हैं, जिन्हें 135 डिग्री तक रिक्लाइन किया जा सकता है. इसके अलावा सेंटर कंसोल पर 15.6-इंच का बड़ा GRANDVIEW Touch Display दिया गया है, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है.

फीचर्स और सेफ्टी

MG Windsor को फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक CUV के रूप में पेश किया गया है. इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रीमियम केबिन, आरामदायक सीटें और फैमिली-फ्रेंडली स्पेस मिलता है. कंपनी का कहना है कि ये कार शानदार कम्फर्ट और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरिएंस देने के लिए तैयार की गई है.

बैटरी, मोटर और रेंज

MG Windsor दो बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध है. पहला 38 kWh बैटरी पैक है, जो एक बार चार्ज करने पर 332 किमी की रेंज देता है. वहीं, PRO वेरिएंट में 52.9 kWh बैटरी मिलती है, जिसकी क्लेम्ड रेंज 449 किमी है. इलेक्ट्रिक मोटर 100 kW (136 PS) की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करती है, जिससे ये शहर और हाईवे दोनों जगह दमदार प्रदर्शन करने में सक्षम है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।