Tech News

Microphone Permission कैसे बंद करें? Android और iPhone में आसान तरीका

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 5, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Microphone Permission : सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल आज लगभग सभी लोग किसी न किसी काम के लिए करते हैं. कोई मनोरंजन के लिए तो कोई ऑफिस वर्क के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अक्सर देखा गया है कि सोशल मीडिया ऐप्स जाने अनजाने में आपकी बातें सुनते हैं. जी हां, दरअसल, कई सोशल मीडिया ऐप्स आज प्राइवेसी का खतरा बन चुके हैं. लेकिन आप अपने स्मार्टफोन में एक सेटिंग बदलकर इस चीज को पूरी तरह से रोक सकते हैं.

माइक्रोफोन की परमिशन पर रखें नजर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई सोशल मीडिया ऐप्स वॉयस मैसेज, वीडियो रिकॉर्डिंग या लाइव स्ट्रीमिंग जैसी फीचर्स के लिए आपसे माइक्रोफोन का एक्सेस मांगते हैं. अगर आप इन फीचर्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो ऐप को हमेशा के लिए माइक्रोफोन की अनुमति नहीं देना चाहिए. जरूरत न होने पर इस परमिशन को बंद रखना चाहिए जिससे आपकी प्राइवेसी बनी रहे.

ऐसे बंद करें एक्सेस

अब अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में माइक्रोफोन को दी गई परमिशन को बंद करना चाहते हैं तो बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके ये काम आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको स्मार्टफोन की Settings में जाना होगा. इसके बाद Privacy या Security & Privacy सेक्शन खोलें. यहां Permission Manager या App Permissions का ऑप्शन मिलेगा. अब Microphone पर टैप करें और देखें कि किन-किन ऐप्स को माइक्रोफोन की अनुमति मिली हुई है. जिन ऐप्स को इसकी जरूरत नहीं है उनके लिए परमिशन को Don’t Allow या Allow Only While Using the App पर सेट कर दें.

iPhone यूजर्स ऐसे बंद करें सेटिंग

वहीं, अगर आपके पास iPhone है तो Settings खोलें और Privacy & Security में जाएं. इसके बाद Microphone ऑप्शन पर टैप करें. यहां उन सभी ऐप्स की लिस्ट दिखाई देगी जिन्हें माइक्रोफोन एक्सेस मिला हुआ है. यहां से आप उन ऐप्स की परमिशन को बंद कर सकते हैं जिनका आप बहुत कम इस्तेमाल करते हैं.

ऐसे ऐप्स को ही दें परमिशन

आपको बता दें कि हर ऐप को माइक्रोफोन का एक्सेस देना सही नहीं होता है. हमेशा सिर्फ भरोसेमंद ऐप्स को ही परमिशन देना सही होता है. बता दें कि कई ऐसे ऐप्स हैं जिन्हें माइक्रोफोन का कोई काम नहीं होता है फिर भी वे माइक्रोफोन की परमिशन मांगते हैं तो ऐसे में आपको ऐसे ऐप्स को बिलकुल भी परमिशन नहीं देनी चाहिए. इससे आपकी प्राइवेसी बनी रहती है और कोई भी ऐप आपकी बातें भी नहीं सुन सकेगा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।