भाजपा सरकार के मंत्री-विधायक, एमएलए बोले-मैंने जो किया वह मेरा कर्तव्य,

Aman Shanti In
2 Min Read

महोबा जिले में एक दिवसीय महोबा भ्रमण पर आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का युवा उद्घोष कार्यक्रम से लौटते समय भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और उनके समर्थकों ने काफिला रोक लिया। इस दौरान विधायक व उनके समर्थकों ने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की बदहाली बताई। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी झड़प हुई।

विधायक ने दी पूरे मामले में प्रतिक्रिया

जनता की सेवा करने के लिए पार्टी ने टिकट दिया। जनता की सेवा करने के लिए किसी को भी रोकना पड़े या धरना देना पड़े तो ये मेरा कर्तव्य है। अपने कर्तव्य से मैं पीछे नहीं हटूंगा। हम लगातार पत्राचार कर रहे हैं। नमामि गंगे योजना छह साल से चल रही है और अभी तक कार्य पूरे नहीं हुए हैं। गांव में सड़कें खुदी पड़ी हैं। जो पाइपलाइन डाली है उनमें लीकेज हैं। जलभराव है, टंकियां टपक रही हैं। ऐसी तमाम समस्याए हैं। जिसको लेकर हमने मंत्री को अवगत कराया है। उन्होंने बीस दिन का समय मांगा है।

मंत्री ने कहा कि सभी समस्याएं निस्तारित की जाएंगी। उन्होंने कहा अभी निरीक्षण करने चलता हूं, जिम्मेदारों को सस्पेंड करता हूं लेकिन वह नहीं गए। अब उन्होंने समय लिया है, वह काम करते हैं या नहीं। अगर करेंगे तो ठीक है नहीं करेंगे तो हम छोड़ेंगे नहीं, क्योंकि ये मोदी की योजना है। 50-60 प्रधान आए हैं। इससे पता चलता है कि काम अच्छा नहीं हो रहा है। हमारे लिए कार्यक्रम महत्वपूर्ण नहीं है, जनता है। मंत्री का भी यही कर्तव्य होना चाहिए। मेरा बर्ताव अच्छा नहीं लगा हो तो नमस्ते। हम तो जनता के लिए चुना गया है, मैं उसके लिए लड़ूंगा। ये अनुशासनहीनता नहीं है।

Share This Article
Leave a Comment