Mithun Weekly Horoscope 2026: मिथुन राशि की होगी बल्ले-बल्ले, फरवरी में बन सकते हैं प्रमोशन के योग

सतीश कुमार
3 Min Read


Mithun Weekly Horoscope 2026 (1 to 7 February): फरवरी 2026 महीने का पहला सप्ताह 1 से 7 फरवरी का समय मिथुन राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. मिथुन राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है. इस सप्ताह आप अपनी वाणी और व्यवहार से सभी का दिल जीतने में कामयाब हो जाएंगे. आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का प्रेम, स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा. सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है. कोर्ट का निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है या फिर विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं.

कार्य-व्यापार

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी कमजोर होंगे, उनकी चालें विफल होंगी. सीनियर आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे और काम का स्तर भी बढ़ेगा. सप्ताह के मध्य में रुके हुए कुछ महत्वपूर्ण कार्य के सफलतापूर्वक संपन्न होने की संभावना है. सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभ और फलदायी रहने वाला है. इस दौरान आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होगी. जमापूंजी धन में वृद्धि होने की संभावना है. शारीरिक स्वास्थ्य भी पहले से अच्छा रहेगा.

प्रेम और परिवार

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होगी और आपसी समझ बढ़ेगी. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी. लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी. सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री होगी. परिवार के सदस्यों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा. घर में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

मिथुन राशि के लिए उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Vrishabh Weekly Horoscope: अंजान भय बनेगी चिंता, वृषभ राशि वाले विवेक से लें काम, पढ़ें वीकली राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment