Mobile Numerology: क्या आपका मोबाइल नंबर दे रहा है राजयोग या ला रहा है संकट? ऐसे पहचानें सही संयोजन


Mobile Numerology: आज के समय में मोबाइल नंबर जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है. अंकशास्त्र के अनुसार आपका मोबाइल नंबर आपकी किस्मत से जुड़ा माना जाता है.

अंक ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि, मोबाइल नंबर के आखिरी दो अंकों का संयोजन व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. 

555 Angel Number: बार-बार दिख रहा है? रिश्तों, करियर और जीवन में बड़े बदलाव का संकेत!

आइए जानते हैं कौन से नंबर संयोजन शुभ होते हैं और किनसे हमें बचना चाहिए.

शुभ माने जाने वाले मोबाइल नंबर का संयोजन

12, 21 – सफलता और नई शुभारंभ का संकेत
19, 91 – कार्यों में सफलता
23, 32 – राजयोग और प्रगति
29, 92 – पैसे और करियर में मजबूती
35, 53 – वित्तीय और आर्थिक स्थिरता
38, 83 – नौकरी में सफलता
57, 75 – व्यापार में उन्नति
67, 76- विलासितापूर्ण जीवन
69, 96- प्रबंधन और योजना में सफलता

इन संयोजनों के मोबाइल नंबर को सकारात्मक ऊर्जा देने वाला माना जाता है. 

अशुभ माने जाने वाले नंबरों का संयोजन

14, 41 – शरीर में दर्द और कानूनी विवाद
16, 61, 18, 81 – दांपत्य तनाव और स्वास्थ्य समस्या
26, 62, 27, 72 – सेहत से जुड़ी परेशानियां
34, 43 – स्वास्थ्य चुनौतियां
46, 64 – रिश्तों में तनाव
48, 84 – लत की प्रवृत्ति
49, 94 – कानूनी विवाद 
68, 86 – गंभीर सेहत के प्रति चिंता
89, 98 – बहस और विवाद की प्रवृत्ति 

विशेषज्ञ के मुताबिक, यदि मोबाइल नंबर में ऐसे संयोजन हों तो व्यक्ति को धैर्य और सावधानी बरतनी चाहिए.

क्या सच में मोबाइल नंबर प्रभाव डालते हैं?

अंक ज्योतिष एक आस्था आधारित विद्या है. इसका प्रभाव व्यक्ति की जन्मांक और मूलांक से भी जोड़ा जाता है. इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श करना सही माना जाता है. सही अंकों का चयन करने से सकारात्मक बदलाव के साथ चीजें सही हो सकती है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net