मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार:रायबरेली में बाइक सवार से मोबाइल

Jrs Computer
1 Min Read

रायबरेली के चंदापुर थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट के एक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना बुधवार शाम को पूरे चौधरी सिकंदरपुर गांव में हुई।

मऊ नहर चौकी से लगभग 200 मीटर की दूरी पर दो बाइक सवार बदमाशों ने अमेठी के पूरे बड़ा सेमरौता निवासी दिव्य नाथ तिवारी को रोका। बदमाशों ने पहले उनकी पिटाई की और फिर मोबाइल छीनकर भागने लगे।

पीड़ित की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। दूसरा बदमाश फरार हो गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

थानाध्यक्ष अरविंद सिंह के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के गैरांवा गांव निवासी दयाशंकर उर्फ दइया के रूप में हुई है। आरोपी को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

Share This Article
Jrs Computer सेंटर है। वर्तमान में AmanShantiNews.com में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और Sports की खबरें कवर करते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2020 में अमन शांति न्यूज से हुई थी। Sports,Business,Technology आदि संबंधी खबरों में दिलचस्पी है।
Leave a Comment