Last Updated:
Most Affordable 350 CC Bikes in India: अगर आप ऐसी बाइक खरीदना चाहते हैं जो स्टाइल, दमदार आवाज और मजबूत परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हो, तो Royal Enfield और Jawa की ये बाइक्स आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती हैं. Hunter 350 की सिटी फ्रेंडली राइड से लेकर Bullet 350 की आइकॉनिक पहचान और Jawa 350 की स्पोर्टी फील तक, हर बाइक की अपनी अलग खासियत है. जानिए कौन सी रेट्रो बाइक आपके बजट और जरूरत के लिए सबसे बेस्ट रहेगी.

Most Affordable 350 CC Bikes in India
Royal Enfield Hunter 350: ये वर्तमान में ब्रांड की सबसे सस्ती और हल्की बाइक है. इसे विशेष रूप से शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसका कॉम्पैक्ट फ्रेम और 17-इंच के अलॉय व्हील्स इसे चलाने में बेहद आसान बनाते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो भारी बाइक्स से हिचकिचाते हैं.
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 349cc का J-सीरीज इंजन मिलता है, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये बाइक मॉडर्न फीचर्स जैसे डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के साथ आती है. इसकी कम सीट हाइट इसे हर कद के राइडर के लिए आरामदायक बनाती है.
Royal Enfield Bullet 350: ये केवल एक मोटरसाइकिल नहीं, बल्कि भारतीय सड़कों पर एक पहचान है. दशकों से अपनी मजबूती के लिए मशहूर इस बाइक को अब नए अवतार में पेश किया गया है. इसकी लंबी सीट और सिग्नेचर थंप (आवाज) आज भी पुरानी यादों को ताजा कर देता है, जो इसे क्लासिक लवर्स की पहली पसंद बनाती है.
नई बुलेट में अब वाइब्रेशन काफी कम हो गई है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा आसान हो जाती है. इसमें वही भरोसेमंद J-सीरीज इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो शानदार टॉर्क प्रदान करता है. इसका क्रोम फिनिश और हाथ से पेंट की गई गोल्ड स्ट्राइप्स इसे एक प्रीमियम लुक देती हैं, जो सड़क पर सबका ध्यान खींचती हैं.
Royal Enfield Classic 350: ये कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली बाइक है. इसका रेट्रो-इंस्पायर्ड डिजाइन और आरामदायक राइडिंग पोस्चर इसे डेली कम्यूट और लंबी राइड्स, दोनों के लिए बेहतरीन बनाता है. इसमें डुअल-चैनल ABS और बेहतर सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है, जो खराब सड़कों पर भी राइडर को झटकों से सेफ रखता है.
इस बाइक का इंजन बेहद स्मूथ है और यह 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है. इसकी बिल्ड क्वालिटी बहुत मजबूत है और इसमें कई कस्टमाइजेशन विकल्प मिलते हैं. क्लासिक 350 उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो पुरानी यादों के साथ मॉडर्न तकनीक का अनुभव करना चाहते हैं, जिससे ये एक वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज बन जाती है.
Jawa 350: ये उन लोगों के लिए है, जो रेट्रो स्टाइल के साथ थोड़ी ज्यादा रफ्तार और अलग पहचान चाहते हैं. इसका लो-स्लंग डिज़ाइन और ट्विन एग्ज़ॉस्ट इसे भीड़ से अलग खड़ा करते हैं. ये बाइक अपनी लेजेंडरी विरासत को बरकरार रखते हुए आज के दौर की इंजीनियरिंग के साथ आती है.
इसमें 334 cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो करीब 22.5 PS की पावर और 28.1 Nm का टॉर्क देता है. ये अपने कंपटीटर्स की तुलना में थोड़ी अधिक फुर्तीली महसूस होती है. स्लिपर क्लच और चौड़े टायर्स के साथ ये बाइक हाईवे पर हाई स्पीड में भी काफी स्टेबल रहती है और बेहतर ग्रिप प्रदान करती है.
About the Author
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें