Automobile

Most Selling Cars in April 2026: Dzire नंबर-1, Punch बनी SUV किंग, टॉप-5 में Maruti का दबदबा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 7, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Most Selling Cars in April 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के अंदर अप्रैल 2026 में मारुति सुजुकी का दबदबा बरकरार रहा. टॉप-5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में चार मारुति सुजुकी की हैं, जबकि एकमात्र टाटा पंच ने दूसरा स्थान हासिल किया. कुल मिलाकर पैसेंजर वाहनों की बिक्री में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें कॉम्पैक्ट सेडान, एसयूवी और हैचबैक सेगमेंट की गाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

ग्राहकों की बढ़ती पसंद, नई फीचर्स और आक्रामक मार्केटिंग के कारण ये मॉडल बाजार में छाए रहे. मारुति सुजुकी ने अपनी विश्वसनीयता और फ्यूल एफिशिएंसी के साथ ग्राहकों का भरोसा कायम रखा, वहीं टाटा ने अपनी मजबूत एसयूवी रेंज से अच्छी लड़ाई दी. आइए पिछले महीने बिकी टॉप-5 कारों के बारे में जानते हैं.

1. Maruti Suzuki Dzire (23,580 यूनिट, +39%)

अप्रैल 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति सुजुकी डिजायर रही. इसने 23,580 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो अप्रैल 2025 के लगभग 16,964 यूनिट्स से करीब 39% ज्यादा है. डिजायर की लोकप्रियता इसका स्पेसियस केबिन, कम्फर्टेबल राइड और बेहतरीन माइलेज के कारण लगातार बढ़ रही है. नई जनरेशन में दिए गए प्रीमियम फीचर्स और स्मार्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम ने युवा खरीदारों को खूब आकर्षित किया. सेडान सेगमेंट में ये अब भी किंग बनी हुई है.

डिज़ायर की कीमत ₹6.26 लाख से शुरू होकर ₹9.31 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इसका 1.2L Z-सीरीज पेट्रोल (80 PS) इंजन CNG विकल्प में भी उपलब्ध है. माइलेज पेट्रोल में 25.7 kmpl और CNG में 33.7 km/kg है. सेफ्टी के लिए 5-स्टार GNCAP/BNCAP रेटिंग, 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ABS और ESP हैं. फीचर्स में सनरूफ, 360° कैमरा और टचस्क्रीन जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

2. Tata Punch (19,107 यूनिट, +53%)

टाटा पंच ने अप्रैल 2026 में 19,107 यूनिट्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 के करीब 12,488 यूनिट्स की तुलना में 53% की शानदार वृद्धि को दर्शाता है. माइक्रो-एसयूवी सेगमेंट की पायनियर पंच अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, 5-स्टार सेफ्टी और बोल्ड लुक्स के कारण ग्राहकों के बीच हिट है. टाटा की इस सफलता ने भारतीय बाजार में एसयूवी की बढ़ती मांग को और मजबूत किया है.

3. Maruti Suzuki Ertiga (19,063 यूनिट, +21%)

मारुति सुजुकी अर्टिगा ने 19,063 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान बनाया. अप्रैल 2025 में इसकी बिक्री करीब 15,755 यूनिट्स थी, जो इस साल 21% की बढ़ोतरी दर्शाती है. फैमिली एमपीवी के रूप में अर्टिगा का दबदबा जारी है. स्पेसियस इंटीरियर, कम्फर्टेबल थर्ड रो और विश्वसनीय इंजन ने इसे बड़ी फैमिली की पहली पसंद बनाए रखा.

4. Maruti Suzzuki Fronx (18,829 यूनिट, +31%)

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स ने अप्रैल 2026 में 18,829 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल अप्रैल के करीब 14,373 यूनिट्स से 31% ज्यादा है. प्रीमियम हैचबैक और कॉम्पैक्ट एसयूवी के बीच की ये क्रॉसओवर गाड़ी स्टाइलिश डिजाइन, टर्बो इंजन विकल्प और फीचर लोडेड इंटीरियर के कारण यूथ और फैमिली में काफी पॉपुलर हो रही है.

5. Maruti Suzuki Wagon R (18,648 यूनिट, +39%)

मारुति सुजुकी वैगन आर ने 18,648 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप-5 में जगह बनाई. अप्रैल 2025 में इसकी बिक्री लगभग 13,416 यूनिट्स थी, जो इस साल 39% की बढ़ोतरी दिखाती है. अपनी किफायती कीमत, आसान ड्राइविंग, कम मेंटेनेंस और बेहतरीन माइलेज के कारण वैगन आर शहर के ट्रैफिक और छोटे परिवारों के लिए अभी भी पहली पसंद बनी हुई है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।