Most Sold CNG Cars FY26: Ertiga No.1, Dzire & Nexon Sales Boom, देखिए पूरी रिपोर्ट


Last Updated:

FY26 में CNG कारों की डिमांड ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. Maruti Suzuki की Ertiga ने सबसे ज्यादा बिक्री के साथ नंबर-1 पोजीशन हासिल की, जबकि Dzire और Nexon की सेल में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. वहीं Wagon R और Punch की डिमांड में गिरावट आई है. पूरी लिस्ट और आंकड़े जानकर आप भी चौंक जाएंगे.

Most Sold CNG Cars FY26: इंडियन कार मार्केट में समय के साथ सीएनजी कारों की मांग बढ़ रही है. आसमान छू रहे डीजल-पेट्रोल के दाम और लगातार बढ़ रहे पॉल्यूशन के चलते लोग इस फ्यूल ऑप्शन की ओर शिफ्ट हो रहे हैं. पिछले वित्त वर्ष की सेल की बात करें, तो Maruti Suzuki सेगमेंट में नंबर-1 रही. वहीं, डिजायर की सेल भी बढ़ी है. इसके अलावा, Wagon R और Punch जैसी CNG कारों की मांग घटी है. आइए, मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Maruti Suzuki Ertiga: सेल के मामले में पहले नंबर पर अर्टिगा है. पिछले वित्त वर्ष इस 7-सीटर MPV को कुल 1,45,480 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा FY25 में बिकी इसकी कुल 1,29,920 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Suzuki Dzire: लिस्ट में दूसरे नंबर पर डिजायर है. फाइनेंशियल ईयर 26 में इसको कुल 1,35,330 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा FY25 में बिकी इसकी कुल 89,015 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 52 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Maruti Suzuki Wagon R: बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर वैगन आर है. वित्त वर्ष 2026 में इसकी कुल 96,381 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा FY25 में सेल की गईं कुल 1,02,128 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 5.6 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Maruti Suzuki Brezza: सेल में चौथे नंबर पर ब्रेजा है. पिछले वित्त वर्ष इसे कुल 71,329 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा FY25 में बिकी इसकी कुल 70,928 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 0.6 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Tata Nexon: टॉप-5 की लिस्ट में नेक्सॉन ने अपना नाम दर्ज कराया है. पिछले FY में इसकी कुल 69,168 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा FY25 में बिकी इसकी कुल 34,700 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई लगभग 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊप बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले वित्त वर्ष Tata Punch की 67,468 यूनिट, Maruti Suzuki Eeco की 66,675 यूनिट, Hyundai Aura की 62,612 यूनिट, Maruti Suzuki Fronx की 54,805 यूनिट और Maruti Suzuki Victoris की मात्र 35,677 यूनिट बिकी हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link