Siddharthnagar में करंट लगने से मां-बेटा झुलसे, पिता की सूझबूझ से बची दोनों की जान

सतीश कुमार
1 Min Read

Siddharthnagar !  ग्राम पंचायत पोखरभिटवा के पगुआ गांव में शुक्रवार की रात करंट लगने से मां और बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। समय रहते पिता की सूझबूझ से दोनों की जान बच गई। हादसा दीपावली के मद्देनजर घर में सजे बिजली के झालर को जलाने के दौरान हुआ।

जोगिया कोतवाली के पगुआ गांव निवासी बेद प्रकाश मिश्रा का 13 वर्षीय पुत्र कृष्णा दीपावली की सजावट के लिए घर के बिजली बोर्ड में रंग-बिरंगी झालर जोड़ रहा था। इसी दौरान झालर का एक तार कटा हुआ था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था।

तार छूते ही कृष्णा करंट की चपेट में आकर झटके खाने लगा। यह देखकर पास में बैठी उसकी मां ने बेटे को बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। उसी समय बेद प्रकाश मौके पर पहुंचे और सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत झालर का प्लग बिजली बोर्ड से निकाल दिया, जिससे दोनों की जान बच गई।

परिजन दोनों को तत्काल उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। गांव में हादसे के बाद दहशत का माहौल है।

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment