Motorola के 7000 mah बैटरी वाले फोन पर आया सुपर से ऊपर ऑफर, अब मिल रहा बस इतनी कीमत में



Moto G67 Power 5G एक बजट स्मार्टफोन है। कंपनी ने इस फोन में 7000 mah बैटरी, मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड जैसे कई शानदार फीचर्स दिए हैं। अब इस फोन को बंपर ऑफर के साथ फ्लिपकार्ट पर पेश कर दिया है। इससे ग्राहकों को यह फोन अब काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है।  

फ्लिपकार्ट पर Moto G67 Power 5G के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 950 रुपये का शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा यहां 13,150 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे आप इस फोन को बहुत सस्ती कीमत में अपना बना सकते हैं। 

यह फोन Cilantro Green, Parachute Beige और Blue Curacao जैसे 3 कलर्स में आता है। मोटोरोला का यह फोन 13 मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड (13 MIL-STD-810H) से पास हुआ है जो बताता है कि यह मजबूत फोन है और गिरने पर आसानी से टूटेगा नहीं। फोन को पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करने के लिए IP64 की रेटिंग भी मिली हुई है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2  प्रोसेसर लगाया गया है।

इस फोन में 6.67 इंच की स्क्रीन पर 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। फोन में 1050 निट्स तक का पीक डिस्प्ले मिलता है। Moto G67 Power 5G में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 MP का Sony LYTIA 600 मेन बैक कैमरा है और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा। बैक कैमरा के सेटअप में 2 इन 1 फ्लिकर सेंसर भी लगाया गया है। तो वहीं इस फोन में फ्रंट कैमरा 32 MP का दिया गया है। 

बैटरी की बात करें तो इस फोन में 7000 mAh की सिलिकॉन बैटरी लगाई है। इस फोन के साथ 30W का टर्बो चार्जर भी मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित Hello UI पर काम करता है। फोन में मैजिक इरेजर के साथ फोटो अनब्लर जैसे एआई फीचर्स मिलते हैं।



Source link