Technology

Motorola Edge 70 Pro+ First Impressions: कुछ खास है या नहीं, पहली नजर में कैसा है मोटोरोला का फ्लैगशिप किलर फोन, जानिए

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 19, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

कृतार्थ सरदाना। Motorola Edge 70 Pro+ First Impressions: मोटोरोला ने हाल ही में अपना नया अपर मिड रेंज फोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत 44,999 रुपये है। कंपनी ने मुझे भी यह फोन रिव्यू के लिए भेजा है। कुछ ही दिनों में इस फोन का रिव्यू आपको रिपब्लिक भारत पर पढ़ने को मिलेगा। लेकिन अभी मैं इस फोन के फर्स्ट इंप्रेशन करने जा रहा हूँ, जिससे मैं आपको यह बता सकूंगा कि पहली नजर में मुझे यह फोन कैसा लगा है।   

Motorola Edge 70 Pro+ First Impressions

बॉक्स के अंदर क्या क्या है 

मोटोरोला FIFA World Cup 2026 का आधिकारिक स्पॉन्सर है। इस कारण फोन के बॉक्स के आगे फीफा का अलग कवर चढ़ाया हुआ है। इस कवर को बाहर निकलते ही मोटोरोला के सभी अन्य फोन की तरह इसका भी डिब्बा वैसे ही बनाया गया है। बॉक्स खोलते ही फोन के साथ 90W का सुपर फास्ट चार्जर, डेटा केबल, सिम टूल, स्टिकर और कुछ फोन से जुड़े दस्तावेज मिलते हैं।   

कैसा है फोन 

मोटोरोला का यह फोन Pantone Chicory Coffee, Pantone Stormy Sea और Pantone Zinfandel जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ है। कंपनी ने मुझे रिव्यू के लिए Pantone Stormy Sea कलर भेजा है। इस कलर में twill inspired finish मिलती है। अपने नाम के अनुसार यह Sea Color है जो ब्लू कलर के परिवार का ही एक अन्य कलर है। 

इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का प्रो ग्रेड कैमरा सिस्टम मिलता है। इस सेटअप में 50 MP का Sony Lytia 710 मेन बैक कैमरा लगाया है। इसमें 3.5 डिग्री का ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर भी दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 50 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 MP का ही 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लगा होगा। फोन में 50x AI सुपर ज़ूम का फीचर भी दिया गया है। 

अच्छी बात यह है कि कैमरा बार में लेंस और फ़्लैश इस प्रकार सेट किए गए हैं कि फोन टेबल पर पड़े हुए बिल्कुल भी हिलता डुलता नहीं है। फोन की बैक साइड पर सेंटर में मोटोरोला का सिग्नेचर M लोगो सेंटर में बना हुआ है।  

बड़ी बैटरी के बाद भी हल्का वजन 

इस फोन में 6500 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है। लेकिन सिलिकॉन कार्बन बैटरी लगी होने के कारण फोन का वजन मात्र 190 ग्राम है। इस फोन की मोटाई भी सिर्फ 7.19 एमएम की है, इससे यह एक लाइट वेट और अल्ट्रा स्लिम फोन है। 

फोन की राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर्स और पॉवर बटन दिया गया है तो वहीं लेफ्ट साइड पर इस फोन में AI बटन लगाया गया है। बॉटम साइड में सिम ट्रे, माइक्रोफोन, टाइप सी जैक और स्पीकर ग्रिल मौजूद है। बात करें टॉप साइड की डॉल्बी एटमॉस की ब्रांडिंग के साथ सेंसर और सेकेंडरी माइक्रोफोन को जगह दी गई है।   

इस फोन में 6.8 इंच की स्क्रीन पर Super HD + एक्सट्रीम कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 50 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इस फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass 7i से लेस है जो मोबाइल की स्क्रीन को सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है।  

मोटोरोला के इस नए फोन में मिलिट्री ग्रेड फीचर्स (MIL-STD-810H) दिए गए हैं जिससे यह एक तगड़ा फोन है और गिरने पर भी आसानी से टूटेगा नहीं। इस फोन को IP68 + IP69 की रेटिंग मिली है जो पानी को धूल-मिट्टी के साथ पानी से भी सुरक्षित रहने का प्रमाण देती है। 

Motorola Edge 70 Pro+ का कलर बहुत सुंदर और आकर्षित है। फोन को हाथ में पकड़ने में सच में एक प्रीमियम फोन की फील आती है। मुझे यह फोन पहली नजर में काफी अच्छा लगा।    

Motorola Edge 70 Pro+ के अन्य फीचर्स 

चीनी कंपनी का यह फोन 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज के साथ Motorola Edge 70 Pro+ फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर लगाया गया है Motorola Edge 70 Pro+ में 6500 mah की लगाई गई है जिससे 51 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। फोन के साथ कंपनी 90W का टर्बो चार्जर दे रही है। कंपनी के अनुसार इस चार्जर से फोन सिर्फ 9 मिनट की चार्जिंग से 12 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करेगा।  इसके साथ ही 15W की वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।  Motorola Edge 70 Pro+ फोन में Dolby Atmos और Hi-Res Audio का फीचर दिया गया है। यह फोन Android 16 पर आधारित Hello UI के साथ पेश हुआ है। कंपनी 3 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 5 वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। इस फोन में कई सारे AI फीचर्स दिए गए हैं।        

इसे भी पढ़ें- Oppo K14 5G Review: 7000 mah तगड़ी बैटरी वाला ओप्पो फोन क्या है अपनी रेंज में बेस्ट ? जानिए

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।