Technology

MrBeast Net Worth: मिस्टर बीस्ट बने 500 मिलियन सब्सक्राइबर वाले दुनिया के पहले यूट्यूबर, हर महीने कितनी होती है कमाई?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 16, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

MrBeast Net Worth: यूट्यूब की दुनिया में सबके चहेते और सबसे चर्चित कंटेंट क्रिएटर MrBeast ने लंबे समय तक याद रखे जाने वाला इतिहास रच दिया है.  MrBeast ने 50 करोड़ यानी 500 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है. इस उपलब्धि को हासिल करते ही वह यूट्यूब के इतिहास में इस मुकाम पर पहुंचने वाले सबसे पहले व्यक्ति बन गए हैं. 12 जून 2026 को हुई एक लाइवस्ट्रीमिंग के दौरान यह ऐतिहासिक पल सामने आया है, जिसे दुनिया भर के लोग लाइव देख रहे थे. ऐसे में कई लोगों के दिमाग में यह सवाल आ रहा है कि आखिर इस पोजिशन पर पहुंचने वाले MrBeast की महीने की कमाई कितनी होती होगी?

Jimmy Donaldson का यूट्यूब सफर

Jimmy Donaldson, जिन्हें दुनिया MrBeast के नाम से जानती है, इन्होंने बस फॉलोअर्स में ही रिकॉर्ड नहीं बनाया है, उन्होंने कमाई में भी अपना अलग ही रिकॉर्ड बनाया है. Jimmy Donaldson का यूट्यूब सफर किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. उन्होंने अपनी शुरुआती AdSense यानी यूट्यूब से मिलने वाली कमाई को बचा-बचाकर सस्ते उपकरण खरीदे और वीडियो बनाने में लग गए. धीरे-धीरे उनका कंटेंट छोटे गेमिंग वीडियो से बड़े-बड़े चैलेंज-आधारित प्रोडक्शन में बदलता गया, जिनमें लाखों रुपए खर्च होते हैं. इस उपलब्धि पर YouTube CEO Neal Mohan ने उन्हें एक खास Play Button भेंट किया क्योंकि यूट्यूब का पारंपरिक Creator Award सिर्फ 100 मिलियन तक ही होता है, उसके आगे के लिए कोई अवार्ड था ही नहीं.

हर महीने कितनी होती है MrBeast की कमाई?

MrBeast सिर्फ एक यूट्यूबर नहीं हैं, वो एक पूरी दुनिया के मालिक हैं. उनके पास Feastables चॉकलेट ब्रांड और MrBeast Burger जैसे बड़े बिजनेस हैं. साथ ही Forbes ने उन्हें 2025 का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर घोषित किया था, जिनकी एक साल में कमाई 80 मिलियन डॉलर यानी करीब 808 करोड़ रुपए थी. उनकी कुल संपत्ति 2026 में 2.6 बिलियन डॉलर यानी लगभग 21,700 करोड़ रुपए बताई जा रही है. हर महीने की कमाई की बात करें तो  MrBeast हर महीने करीब 50 मिलियन डॉलर यानी 417 करोड़ रुपए कमाते हैं और उनकी सालाना आमदनी 600 से 700 मिलियन डॉलर के बीच है. इसमें यूट्यूब एड्स, ब्रांड स्पॉन्सरशिप, Feastables की बिक्री, मर्चेंडाइज और Amazon के साथ रियलिटी शो के डिल भी शामिल हैं.

समाजसेवा में भी आगे हैं MrBeast

MrBeast सिर्फ पैसा ही नहीं कमाते, वो काफी सारे कैंपेन में निवेश भी करते हैं. TeamTrees कैंपेन में उन्होंने 2.5 करोड़ पेड़ लगाने के लिए 25 मिलियन डॉलर इकट्ठा किए, साथ ही TeamSeas में समुद्र तट और नदियों से कचरा हटाने के लिए 30 मिलियन डॉलर जुटाए और 2025 में Mark Rober के साथ मिलकर #TeamWater कैंपेन के जरिए WaterAid के लिए 40 मिलियन डॉलर यानी 334 करोड़ रुपए इकट्ठा किए.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।