मोहब्बत’ के नाम पर भरोसे का कत्ल, नवविवाहिता ने पति का प्रेमी से कराया कत्ल

सतीश कुमार
1 Min Read

बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता रुखसाना ने शादी के छठवें दिन अपने पति अनीस (28) की हत्या करा दी। आरोप है कि उसने अपने प्रेमी गौर के साथ मिलकर पति को बाइक सवार दो युवकों के जरिए सिर में गोली मारकर हत्या करवा दी। अनीस को इलाज के लिए अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रुखसाना और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

सिद्धार्थनगर में भी एक महिला प्रीति मौर्य को उसके प्रेमी दिलीप कुमार ने मौत के घाट उतार दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया और अव्यवस्थित भावनाओं के कारण प्रेम संबंध अक्सर हिंसा में बदल रहे हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment