NDMA Emergency Alert: क्या 11:41 बजे आपके फोन पर भी बजने लगा सायरन? घबराएं नहीं, यह है ‘अलर्ट मैसेज’ की वजह


NDMA Emergency Alert: आज 2 मई 2026 को दोपहर करीब 11 बजकर 41 मिनट पर देशभर के करोड़ों लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक एक तेज आवाज के साथ इमरजेंसी अलर्ट आया. बहुत से लोग घबरा गए कुछ ने सोशल मीडिया पर पूछना शुरू कर दिया कि यह क्या हो रहा है? लेकिन यह कोई असली खतरा नहीं था. यह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी NDMA का एक नेशनवाइड टेस्ट था जो सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम को परखने के लिए किया गया.

क्या मैसेज आया था फोन पर?

फोन की स्क्रीन पर “Extremely Severe Alert” लिखा आया और साथ में संदेश था कि भारत ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू की है, जिससे नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना मिल सकेगी. संदेश में साफ लिखा था कि यह एक परीक्षण संदेश है और जनता को कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है. संदेश भारत सरकार की तरफ से जारी था.

किन जगहों पर आया यह अलर्ट?

यह टेस्ट दिल्ली-NCR और सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों में होगा (समय अलग भी हो सकता है कुछ जगहों का ) . सीमावर्ती इलाकों और चुनाव वाले राज्यों को इस टेस्ट से बाहर रखा गया था.

यह भी पढ़ें: आपकी जासूसी तो नहीं कर रहा Smart TV! इस फीचर के कारण बना हुआ है खतरा

क्यों किया गया यह टेस्ट?

सरकार का मकसद यह जांचना था कि आपदा के वक्त लोगों तक तुरंत जरूरी जानकारी पहुंचाने का यह सिस्टम कितना कारगर है. इस टेस्ट में स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया गया जिसे भारत ने खुद विकसित किया है. तेलंगाना सहित कई राज्यों के अग्निशमन और आपदा प्रबंधन विभागों ने भी इस बारे में पहले से लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेस नोट जारी किए थे.

घबराएं नहीं, सबकुछ सामान्य

अगर आपके फोन पर यह अलर्ट आया तो यह पूरी तरह सामान्य बात है. यह सिर्फ सिस्टम की जांच के लिए था कोई असली इमरजेंसी नहीं थी. NDMA ने लोगों से अपील की थी कि वे शांत रहें और परिवार व दोस्तों को पहले से इस बारे में बताएं ताकि कोई घबराए नहीं.

यह भी पढ़ें: लॉग-इन से घर की मार्किंग तक… ऑनलाइन ऐसे भरें जनगणना फॉर्म, स्टेप-बाय-स्टेप समझें प्रोसेस



Source link