NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जान लें जरूरी नियम तभी दे सकेंगे परीक्षा

aditisingh
5 Min Read


देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए अहम खबर सामने आई है. NTA जल्द ही रजिस्ट्रेशन विंडो बंद करने जा रहा है. जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

NTA ने साफ कहा है कि आवेदन की प्रक्रिया सीमित समय के लिए खुली है और इसके बाद कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए जो छात्र इस साल मेडिकल की पढ़ाई के लिए यह परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें समय रहते अपना फॉर्म पूरा करना जरूरी है.

कब तक भर सकते हैं फॉर्म?

NTA ने छात्रों को रजिस्ट्रेशन के लिए लगभग एक महीने का समय दिया था. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी. अब यह प्रक्रिया 8 मार्च 2026 रात 11:50 बजे बंद हो जाएगी. यानी आवेदन की आखिरी तारीख बहुत करीब है. ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर लेना चाहिए. अंतिम समय में वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने से परेशानी भी हो सकती है.

छात्रों को इन जरूरी नियमों का रखना होगा ध्यान

NTA के अनुसार एक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन फॉर्म भर सकता है. यदि कोई छात्र अलग-अलग ईमेल या मोबाइल नंबर से कई फॉर्म भरता है तो उसके सभी आवेदन रद्द हो सकते हैं. रजिस्ट्रेशन करते समय वही ईमेल और मोबाइल नंबर दें जो आपके या आपके माता-पिता के हों. एडमिट कार्ड, OTP और जरूरी सूचना इसी माध्यम से भेजी जाती है.

फॉर्म जमा करते समय उम्मीदवार को एक लाइव फोटो खींचनी होगी. इस फोटो को आधार कार्ड की फोटो से मिलाया जाएगा. अगर दोनों फोटो मेल नहीं खाते हैं तो छात्र को वैध दस्तावेज देना होगा. रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार से ऑटो वेरिफिकेशन किया जाएगा. नाम, जन्मतिथि या जेंडर में गलती होने पर आवेदन रद्द भी हो सकता है. इसलिए आधार से जुड़ी जानकारी सही होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: रेलवे में 22 हजार नौकरियों का सुनहरा मौका! आरआरबी ग्रुप डी के लिए बढ़ी आखिरी तारीख

इस बार परीक्षा शहर चुनने के नियम में बदलाव किया गया है. पहले छात्र चार शहर चुन सकते थे, लेकिन अब यह सुविधा हटा दी गई है. अब परीक्षा केंद्र का शहर उम्मीदवार के स्थायी या वर्तमान पते के आधार पर तय किया जाएगा. एक बार शहर तय होने के बाद उसे बदलने का मौका नहीं मिलेगा.

OBC-NCL कैटेगरी चुनने वाले छात्रों को सेंट्रल लिस्ट में अपना नाम जांचना जरूरी है. गलत कैटेगरी चुनने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा. NTA छात्रों को 10 से 12 मार्च 2026 के बीच फॉर्म में सुधार करने का मौका देगा. हालांकि इसमें केवल कुछ ही जानकारी बदली जा सकेगी जैसे फोटो या सिग्नेचर. मोबाइल नंबर, ईमेल और आधार की जानकारी बदली नहीं जा सकेगी. NTA ने इस साल APAAR ID को अनिवार्य नहीं रखा है. यदि किसी छात्र के पास यह आईडी है तो वह इसे फॉर्म में भर सकता है.

13 भाषाओं में होगी परीक्षा

NEET UG परीक्षा कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाती है. इनमें हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं. फॉर्म भरते समय छात्रों को अपनी पसंद की भाषा चुननी होगी. ध्यान रहे कि आवेदन के बाद भाषा बदलने का मौका नहीं मिलेगा.

कब होगी NEET UG 2026 परीक्षा?

NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे होगी. परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर दी जाएगी. एडमिट कार्ड डाउनलोड, परीक्षा शहर और रिजल्ट से जुड़ी तारीखों की घोषणा बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी.

यह भी पढ़ें: UPSC CSE एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस तरह कर सकेंगे नतीजे चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.