Hyundai Motor ने ब्राजील में चौथी पीढ़ी की नई i20 को लॉन्च कर दिया है. ये मॉडल HB20 हैचबैक और Creta SUV के बीच पोजिशनिंग के साथ आया है. नई i20 का लुक अब क्रॉसओवर-स्टाइल में है. इसकी लंबाई 4,130 mm, व्हीलबेस 2,580 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 165 mm है, जो इसे शहर और हल्की ऑफ-रोड के लिए उपयुक्त बनाता है. K3 प्लेटफॉर्म पर बनी ये कार मजबूत बॉडी, बेहतर हैंडलिंग और हाई सेफ्टी देती है.
ब्राजील में बेस वेरिएंट Comfort की शुरुआती कीमत BRL 99,990 (लगभग ₹18.77 लाख) है, जबकि टॉप वेरिएंट्स ₹22-25 लाख के आसपास जा सकता हैं. भारतीय बाजार में मौजूदा i20 की एक्स-शोरूम कीमत ₹6-11.5 लाख के बीच है, इसलिए ब्राजील वर्जन प्रीमियम फीचर्स, ADAS और क्रॉसओवर स्टाइल के कारण काफी महंगा है. वहां ये Fiat Pulse और VW Tera जैसे राइवल्स को टक्कर देगी. आइए इसकी डिजाइन से लेकर इंजन-परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.
डिजाइन और इंटीरियर
नई i20 का डिजाइन काफी बोल्ड और एंगुलर है. फ्रंट में Y-शेप LED DRLs के साथ फुल-विड्थ लाइट बार, शार्प हेडलैंप्स और मस्कुलर बोनट दिया गया है. साइड प्रोफाइल ऊंचा और बॉक्सी है, जबकि रियर में C-शेप लाइट्स और कनेक्टेड लाइट बार हैं. कई यूजर्स को ये SUV-इंस्पायर्ड स्टांस पसंद आ रहा है, हालांकि कुछ इसे पुराने Fiat मॉडल्स जैसा बता रहे हैं. कुल मिलाकर, ये पिछले स्लीक लुक से अलग, ज्यादा एडवेंचरस और मॉडर्न दिखती है.
इंटीरियर की बात करें, तो इसका केबिन स्पेशियस और प्रीमियम है. ट्विन 12.3-इंच डिस्प्ले (इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर + इंफोटेनमेंट) दिए गए हैं. वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, हाई क्वालिटी मैटेरियल्स, अच्छी फिट-फिनिश और पर्याप्त लेग-हेडरूम मिलते हैं. 5-सीटर लेआउट फैमिली यूज के लिए परफेक्ट है.
फीचर्स और सेफ्टी
मॉडर्न कम्फर्ट फीचर्स से भरपूर है. इसे वायरलेस चार्जिंग, Bose ऑडियो (टॉप वेरिएंट्स में), पावर फोल्डिंग मिरर्स, क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स मिलते हैं. कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और मल्टीपल USB पोर्ट्स भी उपलब्ध हैं.
सेफ्टी के लिए इसे Hyundai SmartSense ADAS सूट के साथ लेवल-2 सेफ्टी मिलती है. फॉरवर्ड कोलिजन अवॉयडेंस, ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन अवॉयडेंस, लेन कीपिंग और लेन फॉलोइंग असिस्ट, सिक्स एयरबैग्स, 360° कैमरा (कुछ वेरिएंट्स में) और मजबूत K3 प्लेटफॉर्म स्ट्रक्चर शामिल हैं.
इंजन और परफॉरमेंस
ब्राजील-स्पेसिफिक फ्लेक्स-फ्यूल ऑप्शन्स में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन (80 hp) मैनुअल के साथ और 1.0-लीटर टर्बो (115-120 hp) ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. टर्बो वेरिएंट अच्छा पिकअप और हाईवे परफॉरमेंस देता है. फ्यूल एफिशिएंसी अच्छी रहने की उम्मीद है. K3 प्लेटफॉर्म बेहतर राइड क्वालिटी और हैंडलिंग सुनिश्चित करता है.