New Renault Duster vs Skoda Kushaq Facelift: प्राइस, फीचर्स और माइलेज के मामले में कौन बेहतर? जानिए


New Renault Duster vs Skoda Kushaq Facelift: इंडियन कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट के अंदर दो नई पेशकश आई हैं. रेनो ने डस्टर को पूरी तरह नया अवतार दिया है, जबकि स्कोडा ने कुशाक को फेसलिफ्ट के साथ अपडेट किया है. दोनों की कीमतें लगभग समान हैं, लेकिन डिजाइन, इंजन, फीचर्स और माइलेज में काफी अंतर है.

रेनो डस्टर की शुरुआती कीमत ₹10.49 लाख से शुरू होती है, जो R-Pass सब्सक्राइबर्स के लिए ₹10.29 लाख तक जा सकती है. टॉप वेरिएंट आइकॉनिक 1.3 टर्बो DCT की कीमत ₹18.49 लाख तक रहेगी. ये कुल 19 वेरिएंट्स उपलब्ध है. स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट की कीमत ₹10.69 लाख से शुरू होकर टॉप मॉन्टे कार्लो के लिए ₹18.99 लाख तक जाती है. आइए डिजाइन से लेकर इसकी इंजन और माइलेज डिटेल पर नजर डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

नई डस्टर का लुक आक्रामक और मस्कुलर है. इसमें नई LED हेडलैंप्स, बोल्ड फ्रंट ग्रिल, हाई ग्राउंड क्लियरेंस (212 mm) और मजबूत SUV स्टाइलिंग है, जो ऑफ-रोड इमेज देती है. ये पहले वाली डस्टर की विरासत को बनाए रखते हुए मॉडर्न टच देती है. वहीं, कुशाक फेसलिफ्ट में हल्के बदलाव हैं. नए फ्रंट ग्रिल रेड स्ट्राइप्स के साथ इसे इल्युमिनेटेड लाइट बार, रियर पर इल्युमिनेटेड स्कोडा लोगो और स्पोर्टी अपील मिलती है. कुशाक का डिज़ाइन ज्यादा प्रीमियम और रिफाइंड है, जबकि डस्टर रग्ड और पावरफुल लगता है. दोनों में पैनोरमिक सनरूफ हाई वेरिएंट्स में मिलता है.

डस्टर का केबिन स्पेशियस है, जिसमें 10.1-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का डुअल स्क्रीन सेटअप है. वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एंबियंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट और अच्छा बूट स्पेस (518 लीटर तक) मिलते हैं. ये फैमिली यूज के लिए प्रैक्टिकल है. कुशाक फेसलिफ्ट का इंटीरियर ज्यादा प्रीमियम फील देता है. वेंटिलेटेड और पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, रियर सीट मसाज फंक्शन, डुअल-जोन AC के साथ रियर AC वेंट्स और अपडेटेड मैट फिनिश. दोनों में वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड टेक है. हालांकि, कुशाक में गूगल AI कंपैनियन जैसा एक्स्ट्रा फीचर मिलता है.

फीचर्स और सेफ्टी

दोनों SUV फीचर-पैक्ड हैं. डस्टर में लेवल-2 ADAS (17 फीचर्स), 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स हैं. कुशाक में पैनोरमिक सनरूफ (स्टैंडर्ड कुछ वेरिएंट्स में), वेंटिलेटेड सीट्स, रियर मसाज, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम है. कुशाक में 40+ सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड हैं, जबकि डस्टर ADAS पर जोर देती है. कुल मिलाकर, कुशाक फीचर्स में थोड़ी आगे है, लेकिन डस्टर का ADAS और 360 कैमरा बड़ा प्लस है.

कुशाक फेसलिफ्ट को 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग मिली है. कंपनी इसे स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स , ESC, TPMS, ISOFIX और कई एक्टिव सेफ्टी फीचर्स के साथ बेचती है. डस्टर भी 5-स्टार GNCAP टारगेट कर रही है. इसमें 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, सभी व्हील्स पर डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ADAS शामिल हैं.

इंजन और माइलेज

पावरट्रेन और माइलेज में दोनों के बीच बड़ा अंतर है. डस्टर को 1.0L टर्बो (100 PS/160 Nm, 6MT), 1.3L टर्बो (163 PS/280 Nm, 6MT/6DCT) और 1.8L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड E-Tech (160 PS, EV मोड में 80% सिटी ड्राइव) इंजन के साथ खरीदा जा सकता है.ये अधिकतम 24 KMPL तक का माइलेज देने में सक्षम होगी. वहीं, कुशाक को 1.0 लीटर TSI (115 PS/178 Nm, 6MT/8AT) और 1.5 लीटर TSI (150 PS/250 Nm, 7DCT) इंजन के साथ खरीदा जा सकता है. इसका क्लेम्ड माइलेज 19 KMPL तक जाता है.



Source link