Automobile

New Volkswagen Taigun इंडियन मार्केट में 9 अप्रैल को होगी लॉन्च, प्रोडक्शन शुरू

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 15, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Volkswagen अपनी पॉपुलर SUV Taigun का फेसलिफ्ट वर्जन 9 अप्रैल 2026 को लॉन्च करने जा रही है और इस बार बदलाव सिर्फ कॉस्मेटिक नहीं होंगे. नए डिजाइन, बड़ा डिजिटल क्लस्टर, ADAS फीचर्स और अपग्रेडेड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम बना सकते हैं. अगर आप Creta या Seltos खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इसकी अपकमिंग कंपटीटर New Taigun की पूरी डिटेल जरूर जान लें.

ख़बरें फटाफट

नई Volkswagen Taigun इंडियन मार्केट में 9 अप्रैल को होगी लॉन्च, प्रोडक्शन शुरूZoom

नई टाइगुन को 9 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा.

Volkswagen India ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी टाइगुन के फेसलिफ्ट मॉडल की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है. कंपनी ने पुणे स्थित अपने प्लांट में नई टाइगुन का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. ये अपडेटेड मॉडल 9 अप्रैल 2026 को भारत में लॉन्च होने वाला है. ये टाइगुन का पहला बड़ा अपडेट है, जो 2021 में लॉन्च होने के बाद आ रहा है. कंपनी ने हाल ही में एक टीजर जारी किया था, जिसमें नई टाइगुन को बोल्ड और डिस्टिंक्ट डिजाइन के साथ दिखाया गया है. आइए जानते हैं कि इसमें क्या कुछ बदलाव होने वाले हैं.

नई टाइगुन में एक्सटीरियर डिजाइन काफी रिफ्रेश किया गया है. इसमें स्लीकर और रीशेप्ड एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं, जो कनेक्टेड डे-टाइम रनिंग लाइट्स (डीआरएल) के साथ आते हैं. फ्रंट बंपर और ग्रिल को भी ज्यादा आक्रामक और मॉडर्न लुक दिया गया है. रियर में अपडेटेड टेललाइट्स और नया डिज़ाइन देखने को मिलेंगे. हाल ही में प्रोडक्शन-स्पेक मॉडल को बिना किसी कैमोफ्लाज के स्पॉट किया गया है, जिससे डिजाइन के बारे में साफ संकेत मिल गए हैं. कंपनी ने इसका प्रोडक्शन शुरू कर दिया है.

इंटीरियर अपडेट

इसके अलावा गाड़ी के इंटीरियर में भी बदलाव होंगे. इसमें नया 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल किया जा सकता है. फीचर्स की लिस्ट में वायरलेस चार्जिंग, अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम, एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स जैसे एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और ज्यादा एयरबैग्स जोड़े जा सकते हैं.

इंजन और परफॉरमेंस

पावरट्रेन की बात करें तो नई टाइगुन में मौजूदा 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन बरकरार रहेंगे. 1.0 लीटर इंजन 115 पीएस पावर देता है, जबकि 1.5 लीटर वेरिएंट 150 पीएस पावर प्रदान करता है. बड़ा बदलाव ट्रांसमिशन में आने की उम्मीद है.

1.0 लीटर वेरिएंट में मौजूदा 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर की जगह नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है, जो बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस और फ्यूल एफिशिएंसी देगा. मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन भी उपलब्ध रहेगा. कंपनी ने भारत 2.0 प्रोजेक्ट के तहत लोकल कम्पोनेंट्स का इस्तेमाल बढ़ाया है, जिससे प्रोडक्शन और कॉस्ट प्रभावी बनी रहे.

कीमत और कंपटीशन

फोक्सवैगन टाइगुन सेगमेंट में हमेशा से ड्राइवर-ओरिएंटेड हैंडलिंग और प्रीमियम फील के लिए जानी जाती है. नया फेसलिफ्ट इन स्पेसिफिकेशन और मजबूत करेगा. अनुमानित कीमत 12 लाख से 21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है. ये Hyundai Creta, Kia Seltos, Toyota Urban Cruiser Hyryder और Skoda Kushaq जैसी गाड़ियों से मुकाबला करेगी. लॉन्च के बाद डिलीवरी जल्द शुरू होने की उम्मीद है.

ये अपडेट वोल्क्सवैगन के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारतीय एसयूवी मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. नई टाइगुन न सिर्फ स्टाइलिश लुक बल्कि बेहतर फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ ग्राहकों को आकर्षित करेगी. कंपनी का कहना है कि ये मॉडल कस्टमर्स को थ्रिल देने वाला होगा. 9 अप्रैल को होने वाले लॉन्च इवेंट में कीमतों और सभी स्पेसिफिकेशंस का पूरा खुलासा होगा.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।