Nexon और Punch ने कराई Tata Motors की मौज! दनादन सेल की दम पर Mahindra को पछाड़ा

सतीश कुमार
3 Min Read


Tata Motors इंडियन ऑटो मार्केट के अंदर लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रही है. कंपनी ने साल 2026 के पहले महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी की है. टाटा ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कुल 71,066 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो जनवरी 2025 की 48,316 यूनिट्स की तुलना में 47.1% की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

घरेलू पैसेंजर व्हीकल (PV) सेगमेंट में बिक्री 70,222 यूनिट्स रही, जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) भी शामिल हैं.ये आंकड़ा पिछले साल इसी महीने बिकी 48,076 यूनिट्स से 46.1 प्रतिशत अधिक है. अंतरराष्ट्रीय व्यापार (IB) में पीवी बिक्री 844 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो 240 यूनिट्स से 251.7% की वृद्धि को दर्शाता है. कुल मिलाकर, ईवी सेगमेंट (घरेलू + आईबी) में 9,052 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो जनवरी 2025 की 5,240 यूनिट्स से 72.7% ऊपर है.

Nexon और Punch का जलवा!

टाटा मोटर्स की ये सफलता एसयूवी और ईवी मॉडल्स की मजबूत मांग पर आधारित है. Tata Nexon ने 23,000 यूनिट्स की बिक्री के साथ कंपनी की Best Selling Car का खिताब अपने पास रखा. वहीं, Tata Punch की 19,000 यूनिट्स बिकी हैं. पंच ने मात्र 4 साल 3 महीनों में 7 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार किया है, जबकि टियागो ने भी 7 लाख कुल बिक्री का क्लब जॉइन किया. कंपनी ने हाल ही में सिएरा मॉडल का प्रोडक्शन भी बढ़ाया है.

टाटा मोटर्स ने FY26 की तीसरी तिमाही में 1.71 लाख यूनिट्स बेची हैं, जो 22.3% की वृद्धि है. इस तरह टाटा मोटर्स, हुंडई और महिंद्रा को पीछे छोड़ते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल निर्माता बन गई है. ईवी सेगमेंट में कंपनी का जलवा जारी है. इनके पास Tiago EV से लेकर Tata Curvv EV जैसी Electric Cars हैं.

कंपनी ने क्या कहा?
Tata Motors के MD और CEO शैलेश चंद्रा ने कहा कि 2026 में डबल-डिजिट ग्रोथ की उम्मीद है, मुख्य रूप से एसयूवी और ईवी पर फोकस से ये आंकड़ा प्राप्त किया जा सकता है. टाटा मोटर्स, 180 अरब डॉलर के टाटा ग्रुप का हिस्सा, डिजाइन, सेफ्टी और परफॉर्मेंस में अग्रणी है. कंपनी जीरो एमिशन और कनेक्टेड मोबिलिटी पर जोर देते हुए ईवी क्रांति में भारत की अगुवाई कर रही है.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment