Next-Gen Toyota Fortuner Hybrid 2027: नई डिजाइन, ADAS फीचर्स और दमदार माइलेज की तैयारी


Toyota अपनी पॉपुलर कार Fortuner को नेक्स्ट जेनरेशन में अपग्रेड करने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई-जनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर हाइब्रिड का ग्लोबल डेब्यू 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में हो सकता है, जबकि भारत में लॉन्च 2027 में होने की संभावना है. ये मॉडल मौजूदा फॉर्च्यूनर की सफलता को आगे बढ़ाते हुए ज्यादा प्रीमियम, एफिशिएंट और टेक्नोलॉजी से लैस होगा.

नई फॉर्च्यूनर को थाईलैंड में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. ये नई IMV प्लेटफॉर्म पर बनेगी, जो Hilux के साथ शेयर की जाएगी. लैडर-फ्रेम चेसिस को बरकरार रखते हुए SUV में बोल्ड और मॉडर्न डिज़ाइन अपडेट्स आएंगे. ये Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron और आने वाली MG Majestor जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी. आइए इसकी डिजाइन से लेकर इंजन और माइलेज डिटेल पर नज़र डालते हैं.

संभावित डिजाइन और इंटीरियर

नई फॉर्च्यूनर में ज्यादा मस्कुलर और इंपोजिंग लुक होगा. नई LED हेडलैंप्स, रीडिजाइन ग्रिल, चौड़ा स्टांस और प्रीमियम एलिमेंट्स (Lexus-स्टाइल टच) शामिल हो सकते हैं. ओवरऑल सिल्हूट मौजूदा मॉडल जैसा रहेगा, लेकिन ज्यादा शार्प और मॉडर्न लाइन्स के साथ. बड़े व्हील्स और अपडेटेड बंपर्स इसे रोड पर और आकर्षक बनाएंगे.

केबिन ज्यादा लग्जरी होगा. बेहतर मटेरियल्स, अपग्रेडेड सीटिंग कम्फर्ट, नई वुड ट्रिम, डुअल-टोन इंटीरियर और एंबियंट लाइटिंग मिल सकती है. बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम (JBL जैसा) के साथ कनेक्टिविटी फीचर्स बेहतर होंगे. 7-सीटर लेआउट जारी रहेगा.

फीचर्स और सेफ्टी

360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, मल्टी-टेरेन सिलेक्ट, पावर्ड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन AC, क्रूज कंट्रोल, एंबियंट लाइटिंग और एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स अपग्रेडेड रूप में मिल सकते हैं. इसमें ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के कुछ एलिमेंट्स भी जोड़े जा सकते हैं.

टोयोटा की मजबूत सेफ्टी हेरिटेज जारी रहेगी. 7 एयरबैग्स, ABS, EBD, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं स्टैंडर्ड होंगी. न्यू जनरेशन में स्ट्रक्चरल सेफ्टी और ADAS फीचर्स में और इजाफा होने की उम्मीद है.

इंजन और माइलेज

नई फॉर्च्यूनर 2.8-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन को जारी रखेगी, जो ISG (Integrated Starter Generator) के साथ माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के रूप में आएगा. ये लगभग 201-204 bhp पावर और 500 Nm टॉर्क देगा. 2.7-लीटर पेट्रोल वेरिएंट भी उपलब्ध रहेगा. फुल हाइब्रिड (2.4L टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड) की भी रिपोर्ट है.

माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम फ्यूल एफिशिएंसी में 10% सुधार ला सकता है. मौजूदा माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट्स करीब 14 kmpl तक का माइलेज देते हैं. नया मॉडल इससे बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है. 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प रहेंगे. 4×4 वेरिएंट्स में टेरेन मैनेजमेंट सिस्टम मिलेगा.



Source link