Nissan Gravite जल्द ही इंडियन मार्केट में एंट्री मारने वाली है. ये निसान की पहली MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) होगी, जो खासतौर पर इंडियन फैमिली के लिए डिजाइन किया गया है. ये 7-सीटर कॉम्पैक्ट एमपीवी है, जो Renault Duster के साथ CMF-A+ प्लेटफॉर्म शेयर करती है, लेकिन इसमें निसान की अपनी अलग डिजाइन लैंग्वैज, फीचर्स और स्टाइलिंग होगी.
निसान ने दिसंबर 2025 में ग्रेवाइट का नाम आधिकारिक तौर पर घोषित किया था. इसका ऑफिशियल अनवील फरवरी 2026 में होने वाला है, जबकि मार्केट में लॉन्च मार्च 2026 तक अपेक्षित है. कुछ रिपोर्ट्स में पहले जनवरी 2026 का जिक्र था, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. प्री-बुकिंग अनावरण के बाद जल्द शुरू हो सकती है और डिलीवरी मार्च से शुरू होगी. ये लोकली चेन्नई प्लांट में बनाई जाएगा, जो रेनो-निसान अलायंस का हिस्सा है.
कीमत और पोजिशनिंग
एक्सपेक्टेड प्राइस रेंज ₹6 लाख से ₹9 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है. ये रेनो ट्राइबर से थोड़ा ऊपर पोजिशन की जाएगी, लेकिन वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन हो सकती है. कंपनी आक्रामक प्राइसिंग से शुरुआती खरीदारों को आकर्षित करने की योजना बना रही है. ये कॉम्पैक्ट एमपीवी सेगमेंट में मजबूत कॉम्पिटिशन देगी, जिसमें मारुति अर्टिगा और किआ कैरेंस का नाम शामिल है.
कलर ऑप्शन
निसान ग्रेवाइट को कुल 5 कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा. इनमें एक सिग्नेचर टीयल शेड (Teal) होगा, जो फ्लैगशिप कलर के रूप में हाइलाइट किया जा रहा है. ये आकर्षक और मॉडर्न लुक देगा. बाकी कलर ऑप्शन में व्हाइट (Pearl White), सिल्वर (Blade Silver), ब्लैक (Onyx Black) और ग्रे (Grey) शामिल है.
फीचर्स और पैकेज्ड लोड
ग्रेवाइट को पैक्ड फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा, जो इसे सेगमेंट में कॉम्पिटिटिव बनाएगा. ये फैमिली-फ्रेंडली होगा, जिसमें मॉड्यूलर सीटिंग, अच्छी स्पेस और प्रैक्टिकल स्टोरेज शामिल है. इसे संभावित रुप से 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जिंग, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप , मैनुअल AC, LED DRLs और हॉरिजॉंटल LED हेडलैंप्स , क्रोम ग्रिल और अलग फ्रंट-रियर फेसिया, मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, रियर पार्किंग सेंसर्स और संभावित कैमरा के साथ मल्टिपल एयरबैग, ABS, EBD आदि मिलेंगे.
इंजन और परफॉर्मेंस
पावरट्रेन रेनो ट्राइबर से लिया जाएगा। इसमें 1.0-लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 71-72 bhp पावर और 96 Nm टॉर्क देता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और AMT (ऑटोमैटिक) होंगे. CNG ऑप्शन बाद में डीलर लेवल पर उपलब्ध हो सकता है। ये इंजन फ्यूल एफिशिएंट है और शहर-हाईवे दोनों में अच्छा परफॉर्म करता है.