Nissan Gravite vs Toyota Rumion: ₹5.65 लाख वाली नई 7-सीटर कितनी दमदार? जानें कीमत, फीचर्स और माइलेज

2026 Nissan Gravite Vs Toyota Rumion: इंडियन कार मार्केट में ग्रेवाइट ने नई 7-सीटर के रूप में एंट्री मारी है. इसका मुकाबला टोयोटा रुमियन से भी है. दोनों MPVs परिवारों के लिए डिजाइन की गई हैं. निसान ग्रेवाइट एक नई कॉम्पैक्ट एमपीवी है जो रेनो ट्राइबर पर आधारित है, जबकि टोयोटा रूमियन मारुति सुजुकी अर्टिगा का रीबैज्ड वर्जन है.

निसान ग्रेवाइट की एक्स-शोरूम कीमत ₹5.65 लाख (विसिया बेस वेरिएंट) से शुरू होकर ₹8.94 लाख (टॉप टेक्ना लॉन्च एडिशन) तक जाती है. वहीं टोयोटा रूमियन की कीमत ₹9.55 लाख (ई वेरिएंट) से ₹13.86 लाख (वी एटी टॉप) तक है. ग्रेवाइट लगभग ₹4 लाख सस्ती है, जो बजट खरीदारों के लिए काफी अच्छा ऑप्शन हैं. आइए, दोनों की डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज डिटेल पर नजर डालते हैं.

डिजाइन डिटेल

निसान ग्रेवाइट सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एमपीवी है. इसकी लंबाई 3987 मिमी और व्हीलबेस 2636 मिमी है. इसका डिजाइन मॉडर्न और स्लीक है. C-शेप्ड बम्पर, हेक्सागन पैटर्न ग्रिल, स्मोक्ड LED हेडलाइट्स, DRLs, फॉग लैंप्स, 15-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और रियर में LED टेललाइट्स के साथ लुक बोल्ड है. शहर की सड़कों पर आसान पार्किंग और मैन्यूवरिंग के लिए इसे परफेक्ट माना जा सकता है.

वहीं, टोयोटा रूमियन बड़ी है. इसकी लंबाई 4460 मिमी और व्हीलबेस 2740 मिमी है. साथ ही इसे इनोवा हाइक्रॉस जैसा प्रीमियम MPV स्टाइल मिलता है. क्लीन प्रोफाइल, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, वर्टिकली स्टैक्ड LED टेललाइट्स और क्रोम गार्निश इसे खास बनाते हैं. रोड प्रेजेंस मजबूत है और फैमिली लुक ज्यादा परफेक्ट है.

केबिन और कम्फर्ट

दोनों ही 7-सीटर हैं, लेकिन ग्रेवाइट का इंटीरियर ज्यादा फ्लेक्सिबल है. इसे डुअल-टोन डैशबोर्ड, फ्लोटिंग 8-इंच इंफोटेनमेंट, 7-इंच डिजिटल क्लस्टर, लेदर अपहोल्स्ट्री, 150+ सीटिंग कॉन्फिगरेशन, स्लाइडिंग-रिक्लाइनिंग सेकेंड रो और रिमूवेबल थर्ड रो (50:50 फोल्ड) मिलती है, जिससे बूट स्पेस 625 लीटर तक हो जाता है. इंडिपेंडेंट रियर AC, एयर प्यूरीफायर, कूल्ड ग्लवबॉक्स और 31 लीटर स्टोरेज स्पेस कम्फर्ट बढ़ाते हैं.

दूसरी ओर, टोयोटा रूमियन का केबिन बड़ा और स्पेशियस है. इसे बेज अपहोल्स्ट्री, फॉक्स वुड इंसर्ट्स, ऑटोमैटिक AC (हायर वेरिएंट्स), अच्छा लेग रूम और एडल्ट्स के लिए भी परफेक्ट थर्ड रो मिलती है. स्टोरेज अच्छा है, लेकिन बूट स्पेस कम है. लंबी ट्रिप्स के लिए रूमियन ज्यादा आरामदायक लगती है.

फीचर्स और सेफ्टी

ग्रेवाइट में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, फ्रंट+रियर पार्किंग सेंसर्स, एम्बिएंट लाइट्स और JBL साउंड सिस्टम जैसे मॉडर्न फीचर्स हैं. रूमियन में 7-इंच टचस्क्रीन, पैडल शिफ्टर्स (AT), कनेक्टेड कार टेक, 12V सॉकेट्स और ARKAMYS ऑडियो मिलते हैं. दोनों में रियर AC वेंट्स, पावर विंडोज और कीलेस एंट्री कॉमन हैं.

सेफ्टी की बात करें, तो दोनों में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. ग्रेवाइट में ABS के साथ EBD, ESP, TCS, HSA, TPMS, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, रियर कैमरा और 30+ सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं. वहीं, रूमियन में भी ABS, EBD, ESP, ISOFIX, हिल होल्ड और रियर सेंसर्स हैं.

इंजन और माइलेज

ग्रेवाइट में 1.0 लीटर 3-सिलिंडर NA पेट्रोल इंजन (72 PS / 96 Nm) है, जो 5-स्पीड MT या AMT (EZ Shift) के साथ आता है. इसका अधिकतम क्लेम्ड माइलेज 19.6 kmpl (AMT) है. CNG किट अभी नहीं आई है. रूमियन में 1.5 लीटर 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन (103 PS / 137 Nm) है, जो CNG के साथ (87 PS) भी उपलब्ध है. इसका क्लेम्ड माइलेज पेट्रोल में 20.51 kmpl और CNG में 26.11 km/kg है.

किसे खरीदें: अगर बजट ₹6-9 लाख है, शहर में इस्तेमाल और फ्लेक्सिबल सीटिंग चाहिए, तो 2026 निसान ग्रेवाइट अच्छा विकल्प हो सकती है. ज्यादा स्पेस, पावर, CNG ऑप्शन और लंबी ड्राइव के लिए टोयोटा रूमियन बेहतर है. दोनों ही फैमिली कार का टैग अपने पास रखती हैं.

© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net